रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। बुधवार सुबह एडूकला गांव के ग्रामीण महुआ बीनने जंगल गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक पेड़ पर दो शव लटके हुए देखे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़े :- Doctor Saves Child : 3 साल की बच्ची ने निगला सिक्का…! डॉक्टरों ने किया चमत्कार…ऑपरेशन से बची जान
मौके पर पहुंची छाल थाना पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया। मृतकों की पहचान रामकुमार अगरिया (25 वर्ष) और परमेश्वरी अगरिया (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएसपी शासिमोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटना के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



