रायपुर। बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले की जांच में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर के समक्ष लगभग 1200 पेज का चौथा पूरक चालान पेश किया गया है।
चालान में जेल में बंद आरोपी राकेश जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 384, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7ए एवं 12 के तहत अभियोजन की कार्यवाही की गई है।
जांच के दौरान सामने आया कि अवैध कोयला लेवी की रकम नगद में वसूली जाती थी। नगद देने में असमर्थ लोगों के लिए आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने शैल फर्मों की व्यवस्था की थी। राकेश जैन ने इन फर्मों और बैंक खातों का उपयोग कर कोयला लेवी से प्राप्त अवैध धन को वैध दिखाने के लिए कम से कम 40 करोड़ रुपये की रूटिंग और लेयरिंग की। इसमें फर्जी बिलिंग, विभिन्न व्यावसायिक मदों के नाम पर भुगतान और कई खातों में राशि स्थानांतरित कर स्रोत छिपाने का प्रयास किया गया।
चालान में यह भी उल्लेख है कि राकेश जैन ने अनवर ढेबर से संबंधित व्यक्तियों और विभिन्न फर्मों (आर.ए. कॉरपोरेशन, स्टार ट्रेडर्स, महावीर एंटरप्राइजेज, श्रुष्टि मिनरल्स, मार्श एंटरप्राइजेज, सोमवत्ती सेल्स, आर्या एंटरप्राइजेज आदि) को अपने अवैध नेटवर्क से बैंक एंट्री दी और अवैध धन की लेयरिंग में सहयोग किया।
पूर्व में राकेश जैन के खिलाफ रायपुर पुलिस में तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एक में चालान पेश हो चुका है और दो प्रकरण विवेचनाधीन हैं। ब्यूरो के अन्य अपराध लिकर स्कैम में भी आरोपी ने अनवर ढेबर से जुड़े नेटवर्क को सहयोग दिया था।
यह चौथा पूरक चालान है। इससे पहले जुलाई 2024 में 15 आरोपियों (सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग, संदीप कुमार नायक, सूर्यकांत तिवारी, निखिल चंद्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी, पारेख कुर्रे, राहुल सिंह, रोशन कुमार सिंह, वीरेन्द्र जायसवाल) के खिलाफ प्रथम चालान। अक्टूबर 2024 में 2 आरोपियों (मनीष उपाध्याय, रजनीकांत तिवारी)।अक्टूबर 2025 में 2 आरोपियों (देवेंद्र डडसेना, नवनीत तिवारी)। दिसंबर 2025 में आरोपी जयचंद कोशले के खिलाफ पूरक चालान पेश किया गया था। प्रकरण की जांच आगे भी जारी है।
कोयला लेवी घोटाले में नया मोड़—1200 पेज का चौथा पूरक चालान पेश, आरोपी राकेश जैन ने सूर्यकांत तिवारी के लिए बनाई शैल फर्में, 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


