रायपुर। राजधानी के खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी, फाफाड़ीह के पीछे नाले के पास 5 मार्च की सुबह मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक का दोस्त ही कातिल निकला। आरोपी ने पैसे के विवाद में आवेश में आकर युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रातः करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि फाफाड़ीह रेलवे कॉलोनी के पीछे नाले के पास एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पर मध्य जोन डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, कोतवाली एसीपी, फोरेंसिक टीम और थाना गंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा और साक्ष्य संकलन किया गया। मृतक की पहचान चूना भट्ठी, थाना गंज क्षेत्र निवासी राजा साहू (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि राजा सुबह करीब 8 बजे घर से किसी परिचित युवक के साथ घूमने की बात कहकर निकला था। जांच में मृतक के घर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का क्रमबद्ध अवलोकन किया गया। फुटेज से पुष्टि हुई कि चुनाभट्ठी निवासी बिट्टू यादव (उम्र 19 वर्ष) ही राजा को घर से साथ लेकर निकला था और घटनास्थल पर भी मौजूद था।
पुलिस ने त्वरित पतासाजी और घेराबंदी कर बिट्टू यादव को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह और राजा साथ घूमते-फिरते थे। कुछ दिन पहले राजा की वजह से उसकी गाड़ी में टूट-फूट हुई थी। बिट्टू बार-बार राजा से पैसे मांग रहा था, लेकिन राजा नहीं दे रहा था। इसी विवाद को लेकर सुबह दोनों में बहस हुई, जो आवेश में बदल गई। आरोपी ने राजा पर हमला कर दिया और मौके से भाग गया।
डीसीपी सेंट्रल जोन के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों ने सीसीटीवी अवलोकन, आरोपी की पतासाजी और साक्ष्य संकलन किया। महज 12 घंटे के भीतर प्रकरण का खुलासा कर आरोपी की धर-पकड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और उससे विस्तृत पूछताछ तथा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रकरण में हत्या की धारा के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है।
रेलवे कॉलोनी में संदिग्ध मौत का खुलासा—दोस्त ने ही की हत्या, 12 घंटे में पकड़ा आरोपी, पैसे के विवाद में किया हमला
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


