CG Budget 2026-27: ओपी चौधरी ने विधानसभा में राज्य सरकार का तीसरा बजट (CG Budget 2026-27) प्रस्तुत किया। इस वर्ष बजट की थीम “संकल्प” रखी गई है, जिसमें प्रदेश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी अंचल विकास से वंचित न रहे।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में सड़कों पर बिछ रही हैं लाशें! सदन में अपनी ही सरकार के मंत्री पर बरसे भाजपा विधायक
वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए कहा कि दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अपने कलेक्टर कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि दंतेवाड़ा में काम के दौरान उन्होंने जमीनी स्तर की चुनौतियों को करीब से समझा, जिसका अनुभव नीतियों में झलकता है।
यहां देखें LIVE
बस्तर क्षेत्र के विकास पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र सरकार की रणनीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक नक्सल उन्मूलन का लक्ष्य रखा है।
बजट के मूल आधार स्तंभ
S-समावेशी विकास
A-अधोसंरचना
N-निवेश
K-कुशल मानव संसाधन
A-अंत्योदय
L-लाइवलीहुड
P-पॉलिसी से परिणाम तकGYAN के उत्थान में GATI की शक्ति से… SANKALP के साथ आगे बढ़ती छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा
संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
कुनकुरी, मनेंद्रगढ़ एवं, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान
प्रदेश के औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
छत्तीसगढ़ में आत्मनिर्भरता व समृद्धि का नया दौर
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 22 करोड़ रुपये का प्रावधान
बस्तर में सुरक्षा और विश्वास की ओर एक और बड़ी पहल
1,500 बस्तर फाइटर्स के पदों का सृजन
दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी डिजिटल कनेक्टिविटी
बस्तर नेट परियोजना हेतु ₹5 करोड़ स्वीकृत
बस्तर एवं सरगुजा के विकास का बजट
बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रुपये का प्रावधान
वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास का मॉडल समावेशी होगा, जिससे स्थानीय समुदायों को शिक्षा, रोजगार, आधारभूत ढांचे और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह बजट “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में एक मजबूत कदम है और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा तथा जनकल्याण योजनाओं को नई गति मिलेगी। (CG Budget 2026-27)



