रायपुर। छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया और मौके पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से संबंधित बीमारी का इलाज एम्स में बी ब्लॉक के बी4 वार्ड में चल रहा था। शुक्रवार को उसने अचानक तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पंचानाम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया कि शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि मरीज ने अस्पताल में लंबी भर्ती और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की। पुलिस मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।



