Khanzadi on Chahat Pandey: रियलिटी शो The 50 इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। शो में जहां एक ओर कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर आपसी विवाद भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। खासकर खानजादी और चाहत पांडे के बीच हुआ विवाद काफी चर्चा में रहा।
हाल ही में शो से बाहर होने के बाद खानजादी ने कई मीडिया इंटरव्यू में चाहत पांडे पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि शो के दौरान चाहत ने झूठ बोलकर लोगों से दोस्ती की और उन्हें फंसाने की कोशिश की। खानजादी के मुताबिक, चाहत को उनके और रजत के बीच बढ़ती नजदीकियां पसंद नहीं आईं। उन्होंने कहा कि उनकी रजत के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी, जिससे चाहत को आपत्ति थी।
खानजादी ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान चाहत ने उनके प्रति अभद्र इशारा किया। इसके अलावा उन्होंने चाहत के अतीत को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि वह पहले जेल जा चुकी हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक चाहत पांडे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शक अब चाहत की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पूरे मामले की दूसरी तरफ भी सामने आ सके।



