रायपुर। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई।
गिरफ्तार आरोपी
आयुष ठाकुर (19) – भनपुरी क्षेत्र में चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था। पहले भी आर्म्स एक्ट और मारपीट मामलों में जेल जा चुका है।
रोशन सिंह (27) – खमतराई क्षेत्र में दशहरा मैदान के पास चाकू के साथ पकड़ा गया। पूर्व में भी शराब के लिए पैसे मांगने व आर्म्स एक्ट मामलों में जेल जा चुका है।
कुलदीप सिंग (18) – रावांभाठा इलाके में चाकू लहराते हुए पकड़ा गया, पहले मारपीट और आर्म्स एक्ट केस में जेल जा चुका है।
तीनों आरोपियों से धारदार चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



