कांकेर। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप की गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद हुआ। इस कार्रवाई से भविष्य में संभावित बड़ी नक्सली घटना टल गई।
आईजी पी. सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस और सुरक्षा बलों का नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह, 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सहयोग शामिल रहा।
13 फरवरी को डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद की। बरामद सामग्रियों में शामिल हैं:
बीजीएल लांचर – 2
12 बोर – 2
एयरगन – 1
डायरेक्शन आईईडी – 3
टिफिन आईईडी लगभग 5 किग्रा – 1
बीजीएल बम – 30
12 बोर राउंड – 26
बारूद (प्लास्टिक पैकेट में) लगभग 2 किग्रा
मल्टीमीटर – 1
पटाखा – 12 पैकेट
बिजली वायर – 2 बंडल
पोच – 2
स्पिलंटर – 1 पैकेट
सामग्री जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की सतत निगरानी और सक्रियता के कारण क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिली है।



