जगदलपुर – जगदलपुर के नगरनार ब्लॉक अंतर्गत घाटपदमूर मंडल के बीरिंगपाल में शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के निर्देश पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मंडल अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बैठक में संगठन विस्तार और मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से मनरेगा योजना कमजोर हो रही है और इससे मजदूरों व किसानों के हित प्रभावित हो सकते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों से अकुशल श्रमिकों के रोजगार की गारंटी प्रभावित हो सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करेगी।
बैठक में नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया सहित दयाराम कश्यप, भोजराज नाग, धरम दास नाग, हस्ता कश्यप, ललित रावत, संदीप कश्यप, त्रिनाथ बेलसरिया, तनुज भट्टी, सुनील साहू, सुरेंद्र कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, भालूराम, राजेश कश्यप, लक्ष्मीनारायण नाग, रमेश ठाकुर, दिनेश मौर्य, रत्ना नाग, भय कश्यप, रुक्मिणी कश्यप, सोनूराम, सुदेन बघेल, गनेश, हरिराम बघेल, बदरू, बालेश्वर गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



