रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठकें करेंगे। इन बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा मौजूद रहेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के सीनियर अधिकारी भी इन अहम बैठकों में शामिल होंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम को रायपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आज नवा रायपुर में शाह पूरा दिन कई महत्बैवपूर्ण कों में शामिल होंगे, जिसका मुख्य एजेंडा नक्सलवाद को खत्म करना और विभागों की प्रगति की समीक्षा करना होगा।
बैठकों का कार्यक्रम
आज दिन की शुरुआत सुबह 11:00 बजे पहली विभागीय समीक्षा बैठक से होगी। जो लगभग 01:45 मिनट तक चलेगी। जिसके बाद 12:45 बजे से 2:00 बजे तक समीक्षा बैठक होगी। पूरे मीटिंग्स का मकसद राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करने और केंद्र से मिली मदद के इस्तेमाल की समीक्षा करना है।
नक्सलवाद खात्मे की अहम बैठक
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठ होने जा रही है। जानकारी के अनुसार शाम 3:00 बजे से 4.15 बजे तक समीक्षा बैठक होगी। प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन्स और हाल की सफलताओं को देखते हुए यह मीटिंग बहुत जरूरी मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ में नक्सल नेटवर्क को खत्म करने और प्रभावित इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने पर विस्तार से चर्चा होगी। अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब नक्सलवाद को खत्म करने की 31 मार्च, 2026 की डेडलाइन करीब आ रही है।



