धमतरी : में पुलिस की सक्रियता के चलते म्यूल अकाउंट एवं ऑनलाइन ठगी के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। इसी क्रम में मगरलोड पुलिस ने एक म्यूल अकाउंट धारक के खिलाफ अहम कार्रवाई की। गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिले अनलॉजमेंट नंबर के आधार पर जांच में सामने आया कि 9 जनवरी 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा, मेघा शाखा में 24,000 रुपये की राशि ऑनलाइन ठगी के माध्यम से आरोपी के खाते में स्थानांतरित की गई।
आरोपी और घटना का विवरण
जांच में यह पता चला कि आरोपी धमेन्द्र कुमार साहू (27 वर्ष), पिता भगोली राम साहू, निवासी बेलोरा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी का खाता लेयर-1 म्यूल अकाउंट के रूप में प्रयोग किया गया। पीड़िता और गवाहों के अनुसार, आरोपी ने लोन दिलाने का झांसा देकर पीड़िता का मोबाइल लेकर फोन-पे पासवर्ड प्राप्त किया और अपने खाते के QR कोड के माध्यम से 24,000 रुपये की ठगी की।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों से ठगी की पुष्टि हुई। आरोपी ने चॉइस सेंटर संचालन के नियमों का पालन न करने और QR कोड के माध्यम से राशि प्राप्त करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जप्त किया। पीड़िता, गवाहों और बैंक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अप.क्र.-06/26, धारा 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस. के तहत केस दर्ज किया गया। धमेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



