रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को मिलने वाले राशन पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। रायपुर जिले के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) गोदामों में कोर पीडीएस चावल अभी तक नहीं पहुंच पाया है, जिसका सीधा असर राशन वितरण पर पड़ रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार फरवरी और मार्च 2026 का चावल एक साथ हितग्राहियों को दिया जाना है, लेकिन पर्याप्त स्टॉक न होने से कई राशन दुकानों में वितरण शुरू नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले में खाद्य विभाग से एग्रीमेंट करने वाले 75 राइस मिलर्स ने अपना पूरा स्टॉक क्लियर नहीं किया है। इनमें से कुछ मिलर्स ने धान उठाव के बाद एक किलो चावल भी जमा नहीं किया। करीब एक दर्जन मिलर्स पर 50 टन से अधिक चावल बकाया है। सबसे बड़ा बकाया तिरुपति राइस मिल पर है, जहां 2443.62 टन चावल जमा नहीं हुआ। पर्ल राइस एंड एग्रो प्रोडक्ट्स पर 1084.24 टन और कई अन्य मिलर्स पर 200 से 500 टन तक की देनदारी बाकी है।
यह लापरवाही पिछले साल की है, जब मिलर्स को नियमों के अनुसार चावल जमा करना था ताकि 2026 में नए धान से बने चावल की नियमित सप्लाई हो सके। नियमों में बकाया चावल पर मिलर्स को ब्लैकलिस्ट करने और जमा सुरक्षा निधि जब्त करने का प्रावधान है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे मिलर्स के हौसले बुलंद दिख रहे हैं और इस साल की सप्लाई पर भी अनिश्चितता छाई हुई है।
खाद्य विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सभी गोदामों और राशन दुकानों तक चावल पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि, राज्य स्तर पर गोदामों में स्टॉक कम होने की खबरें पहले से हैं, जहां 82 लाख परिवारों के राशन पर असर पड़ने का खतरा जताया जा रहा है। फरवरी से दो महीने का चावल वितरण शुरू हो चुका है, लेकिन रायपुर जैसे प्रमुख जिले में समस्या गंभीर बनी हुई है।
PDS चावल संकट गहराया: नागरिक आपूर्ति निगम गोदामों में कोर पीडीएस चावल नहीं पहुंचा, 75 राइस मिलर्स ने नहीं जमा किया स्टॉक, तिरुपति मिल पर 2443 टन बकाया, वितरण प्रभावित
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


