राजनांदगांव। जिले में लंबे समय से एक ही हल्के में पदस्थ पटवारियों पर आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई हो गई है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने 30 जनवरी को आदेश जारी करते हुए कई पटवारियों का तबादला किया है। इस फैसले के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
जारी आदेश के अनुसार, ऐश्वर्य मिश्रा को पहन हल्का नंबर 29, तहसील राजनांदगांव में यथावत रखते हुए पहन 36 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सनद कुमार विश्वास को हल्का नंबर 58 से हटाकर पहन 30, तहसील राजनांदगांव में स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह अनुराग शुक्ला को पहन 64 से हटाकर पहन 32, तहसील राजनांदगांव भेजा गया है और साथ ही उन्हें पहन 63 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीरज श्रीवास्तव को पहन क्रमांक 06 के साथ अतिरिक्त प्रभार 07 देकर उन्हें पहन 58, तहसील राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा विकास वासनिक को पहन 30 से हटाकर पहन 63, हेमंत वर्मा को पहन 32 से पहन 64, जबकि महेंद्र सिन्हा को पहन 36 से हटाकर पहन क्रमांक 06 एवं अतिरिक्त प्रभार 07 में भेजा गया है।
कलेक्टर के इस कदम को प्रशासनिक सख्ती और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। Rajnandgaon Patwari Transfer से अब क्षेत्रीय कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।



