रायपुर:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत आज शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय सामूहिक धरना प्रदर्शन राजीव गांधी चौक में किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया,इसके पश्चात धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से मांग की कि मनरेगा को कमजोर करने के सभी फैसले वापस लिए जाएं, योजना को पूर्ण रूप से लागू किया जाए और मजदूरों के काम व मजदूरी की संवैधानिक गारंटी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमोद दुबे ने कहा कि मनरेगा देश के गरीब, किसान और मजदूर की जीवनरेखा है। भाजपा सरकार लगातार इसके बजट में कटौती कर, मजदूरी भुगतान में देरी कर और नाम व स्वरूप बदलकर इसे कमजोर करने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी सफल नहीं होने देगी। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के माध्यम से हम जनता की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाएंगे।



