BJP National President : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी का कार्यभार संभाल लिया है। यह अवसर पार्टी के संगठन पर्व पर मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में नबीन को नई जिम्मेदारी दी गई।
यह भी पढ़े :- जेसीबी बेचने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी…
पीएम मोदी ने कहा, “आज से यही मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता हूं। बीजेपी एक संस्कार है, हमारे यहां ‘मेंबरशिप’ से ज्यादा ‘रिलेशनशिप’ अहम होती है। हमारे यहां पद बदलते हैं, लेकिन आदर्श नहीं बदलते। नेतृत्व बदलता है, दिशा नहीं।”
मोदी ने कहा कि संगठन का विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन युवाओं की पीढ़ी से हैं, जिन्होंने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन देखे हैं।

पीएम मोदी ने पार्टी के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं जैसे वाजपेयी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की परंपरा पद से नहीं, प्रक्रिया और अनुभव से चलती है। (BJP National President)

नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेगी। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसेवा और राष्ट्रसेवा के भाव से संगठन को मजबूत बनाएं। (BJP National President)



