नई दिल्ली/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की नई समय-सारणी 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई है। इसके तहत बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली कुल 63 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है। रेलवे का दावा है कि नई व्यवस्था से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और यात्रियों का समय बचेगा।
यह भी पढ़े :- घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता ने खाया जहर, सरपंच के खिलाफ केस दर्ज
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन समय में 5 से 25 मिनट तक की कमी की गई है। यह परिवर्तन प्रस्थान से लेकर अंतिम गंतव्य तक की कुल यात्रा अवधि में होगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की वजह से बदलाव
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि स्टेशनों और ट्रैक सेक्शनों में निरंतर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्य किए जाते हैं।
इन सुधारों के अनुरूप हर वर्ष 1 जनवरी से नई समय-सारणी लागू की जाती है।
55 एक्सप्रेस और 8 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित
नई समय-सारणी में—
- 55 एक्सप्रेस/मेल ट्रेनों का समय 10 से 25 मिनट बेहतर किया गया
- 8 पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 20 मिनट की बचत होगी
रेलवे ने स्पष्ट किया कि अन्य ट्रेनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि—
- यात्रा से पहले अपडेटेड टाइम-टेबल की जानकारी अवश्य लें
- स्टेशन पूछताछ केंद्र, हेल्पलाइन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से समय मिलान करें
ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।



