नई दिल्ली। नया साल आते ही आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। वित्तीय लेनदेन, गैस कीमत, टैक्स रिटर्न, क्रेडिट स्कोर और रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े नए प्रावधान आज 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुके हैं। कहीं राहत मिली है तो कहीं महंगाई का बोझ भी बढ़ा है। आइए जानते हैं एक नज़र में 8 बड़े बदलाव-
यह भी पढ़े :- पंचांग : साल 2026 की दिव्य शुरुआत…गुरु प्रदोष और रवि योग का महासंयोग, इन उपायों से साल भर बरसेगी कृपा
1. कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे
साल के पहले दिन 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से पटना तक 111 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई।
हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2. PNG गैस सस्ती
दिल्ली–एनसीआर के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए IGL ने घरेलू PNG के रेट में 70 पैसे प्रति SCM की कटौती की है, जिससे गैस बिल में हल्की कमी होगी।
3. रिवाइज्ड ITR फाइलिंग की डेडलाइन समाप्त
वित्त वर्ष 2025-26 का रिवाइज्ड ITR जमा करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2025 थी, जो अब गुजर चुकी है।
अब गलती सुधारने के लिए टैक्स व पेनल्टी के साथ ITR-U ही विकल्प होगा।
4. क्रेडिट स्कोर हर हफ्ते अपडेट
अब 15 दिन की बजाय हर हफ्ते क्रेडिट स्कोर अपडेट होगा।
समय पर EMI चुकाने का लाभ जल्दी मिलेगा और देरी की सजा भी तुरंत दिखेगी।
5. पैन-आधार लिंकिंग पूर्णतः अनिवार्य
बिना लिंकिंग के PAN इनएक्टिव हो जाएगा।
ऐसे में ITR फाइलिंग, बैंकिंग व बड़े वित्तीय लेनदेन प्रभावित होंगे।
6. UPI ट्रांजैक्शन की सुरक्षा और सख्त
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए WhatsApp और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर
SIM वेरिफिकेशन और सिक्योरिटी चेक और मजबूत किए गए हैं।
7. रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम
IRCTC ने आधार-वेरिफाइड यूजर्स को प्राथमिकता देते हुए—
5 जनवरी से: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
12 जनवरी से: रात 12 बजे तक
टिकट बुकिंग की सुविधा केवल आधार-ऑथेंटिकेटेड यूजर्स के लिए रहेगी।
8. 8वें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें
परंपरा के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग के कार्यकाल की शुरुआत मानी जा रही है।
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन और एरियर लाभ की संभावनाएँ बढ़ीं।
क्या करें?
✔ PAN-Aadhaar तुरंत लिंक कराएं
✔ क्रेडिट कार्ड/लोन पेमेंट समय पर करें
✔ रेलवे टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन पूरा करें
✔ ITR-U फाइलिंग के लिए टैक्स सलाह लें



