Vastu Tips : कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद घर में पैसा नहीं टिकता। आमदनी कम और खर्च ज़्यादा लगने लगता है। ऐसा अक्सर घर में मौजूद वास्तु दोषों के कारण भी हो सकता है, जिनका हमें पता तक नहीं होता। खासतौर पर बाथरूम से जुड़े कुछ छोटे-छोटे दोष धन की हानि के योग बना देते हैं। (Vastu Tips)
यह भी पढ़े :- कन्या राशि : आज का दिन दे रहा है बड़े संकेत, जानें सेहत और करियर के लिए क्यों है खास
वास्तु शास्त्र में बाथरूम को घर का ऐसा हिस्सा माना गया है, जहां से नकारात्मक ऊर्जा सबसे ज़्यादा उत्पन्न होती है। इसलिए यहां की गलतियां तुरंत सुधारना ज़रूरी है। आइए जानें वे 4 गलतियां जो बाथरूम में अक्सर हो जाती हैं और धन हानि का कारण बनती हैं-
गंदा टॉयलेट पॉट रखना
यह सबसे गंभीर वास्तु दोष माना जाता है। इससे न सिर्फ सेहत पर असर पड़ता है बल्कि शनि और राहु दोष सक्रिय हो जाते हैं, जिससे अचानक आर्थिक नुकसान और कर्ज बढ़ने जैसी स्थितियां बनती हैं।
खासतौर पर यदि टॉयलेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में है और गंदा रहता है तो यह घर के मुखिया के करियर और निर्णय क्षमता पर भी नकारात्मक असर डालता है।
उपाय:
टॉयलेट को हमेशा साफ रखें और उपयोग के बाद सीट का ढक्कन बंद करें।
बाथरूम को हमेशा गीला छोड़ना
- लगातार नमी रहने से राहु और चंद्र दोष बढ़ता है।
- इससे अचानक खर्च, मानसिक तनाव और धन रुकावट की समस्याएं आने लगती हैं।
उपाय
नहाने या कपड़े धोने के बाद फर्श सुखा दें।
बाथरूम में वेंटिलेशन और प्राकृतिक रोशनी की उचित व्यवस्था रखें।
बाथरूम की गंदगी और बदबू
फफूंदी, गंदगी या बदबू होने पर राहु और केतु दोष बढ़ते हैं।
इससे घर में कलह, तनाव और आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है।
उपाय
रोजाना स्नान से पहले वाशबेसिन, टाइल्स और दीवारों को साफ करने की आदत डालें।
खाली बाल्टी रखना
वास्तु के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी रखना कुबेर दोष को जन्म देता है।
इससे धन का प्रवाह गलत जगह खर्च होता है या पैसा टिकता नहीं है।
उपाय
बाल्टी कम से कम थोड़े पानी से भरी रखें।
बाथरूम की ये छोटी-छोटी आदतें ही धन हानि, तनाव और घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा देती हैं। यदि इन गलतियों को तुरंत सुधार लिया जाए तो आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति दोनों बेहतर होने लगती हैं। (Vastu Tips)



