तखतपुर। रायपुर के सत्यम रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट से बिहार के लिए भेजा गया 25 टन चावल गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो मामला अमानत में खयानत का निकला। तखतपुर पुलिस ने जांच के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पूरा चावल बेचकर करीब 6 लाख रुपये अपनी बेटी की शादी में खर्च कर दिए थे।
यह भी पढ़े :- Vastu Tips: बाथरूम की ये 4 गलतियां घर की बरकत रोक देती हैं, जानें उपाय
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक 22 अक्टूबर 2024 को नवरंग राइस मिल, तखतपुर से 25 टन चावल बिहार भेजने के लिए ट्रक क्रमांक BR 01 GM 7496 बुक किया गया था। चालक अमरनाथ चौधरी को चावल लेकर तुरंत रवाना किया गया, लेकिन तय समय पर सामान नहीं पहुंचा। लंबे समय तक चावल के नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्टर को शक हुआ और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
रास्ते में किया गबन, 6 लाख में बेचा चावल
जांच में सामने आया कि ट्रक चालक चावल को गंतव्य तक ले जाने के बजाय रास्ते में ही एक दुकान पर बेच आया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया:
25 टन चावल को 6 लाख रुपये में बेचा
- 5 लाख 99 हजार रुपये बेटी की शादी में खर्च किए
- 1000 रुपये बचे, जो पुलिस ने जब्त किए
इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(3) अमानत में खयानत के तहत अपराध दर्ज किया।
ट्रक जब्त, गोदाम मिला खाली
पुलिस टीम ने ट्रक को सुरतजा पेट्रोल पंप, चकसिकंदर (बिहार) से जब्त किया
आरोपी के किराए के गोदाम हाजीपुर (बिहार) की तलाशी ली — जहां चावल नहीं मिला
प्रमाण मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
अब भी जारी है जांच
पुलिस यह पता लगा रही है—
- चावल बेचने में आरोपी को किसी की सहायता मिली या नहीं
- क्या उसने पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है?
- जल्द और खुलासों की संभावना जताई गई है।
पुलिस की चेतावनी
अधिकारियों ने कहा कि भरोसा तोड़ने वाले अपराधों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रकरण के खुलासे में एसआई डी.आर. मनहर और आरक्षक सत्यार्थ शर्मा का विशेष योगदान रहा।



