रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर आग ने विकराल रूप दिखाया। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित हीरो दोपहिया वाहन शोरूम में अचानक आग लग गई, जिससे शोरूम में रखे वाहन और सामान जलकर खाक हो गए।
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल वाहन पहुंचे और फायरफाइटरों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।




