रायपुर/अंबिकापुर। अंबिकापुर में व्यापारी से 20 लाख रुपए की लूट के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच हुयी वारदात से साफ है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
यह भी पढ़े :- शहर में बड़ी लूट की वारदात! मोबाइल डीलर पर जानलेवा हमला, 20 लाख रुपये की लूट
सिंहदेव ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यापारी पर जानलेवा हमला कर बदमाश लाखों रुपये लूटकर आराम से फरार हो गए। ऐसी घटनाएँ बताती हैं कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं है और भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

पीड़ित को न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि व्यापारी लगातार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। सरकार न तो सुरक्षा दे पा रही है और न ही अपराधियों पर नकेल कस पा रही है। सिंहदेव ने घटना की तत्काल जांच, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की।



