रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान उस वक्त सदन में भारी हंगामा हो गया, जब कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेर लिया। विपक्षी विधायकों ने इस मामले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सीधे और तीखे सवाल पूछे।
मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और सरकार पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना था कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट और ठोस जवाब नहीं दिया गया।
लगातार हंगामे और संतोषजनक जवाब न मिलने पर विपक्षी विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके चलते कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही भी प्रभावित रही और माहौल पूरी तरह से गरमा गया।



