रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे शुक्रवार रात 10:00 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे मेंफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़े :- मामूली विवाद में जानलेवा हमला, पुलिस ने 2 आरोपी को कुछ घंटों में किया गिरफ्तार
प्रवास के दूसरे दिन, शनिवार को वे दोपहर 1:30 बजे माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और वहां दोपहर 2:45 बजे पहुँचेंगे। अमित शाह दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे जगदलपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



