रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सचिवालय सेवा के 16 अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
यह भी पढ़े :- रायपुर में “डीजी कॉन्फ्रेंस 2025” की तैयारियाँ पूरी, पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त
सूची के मुताबिक, जेल विभाग में पदस्थ अनुभाग अधिकारी अभिलाषा दास को स्थानांतरित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-9) में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा अन्य अधिकारियों के भी विभागीय दायित्वों में परिवर्तन किया गया है, जिसकी विस्तृत सूची जारी की गई है।
देखें लिस्ट




