रायपुर। भारतीय संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी रायपुर में सोमवार 26 नवंबर को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी और संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन तथा नगर निगम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी आयोजित की गई है।
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 नवंबर को सुबह 11 बजे टाउन हॉल में प्रदर्शनी और संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व वे अम्बेडकर चौक में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन
संविधान दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सरकारी निकायों में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विशेष रूप से भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है, जो विभिन्न श्रेष्ठ संविधानों का अध्ययन कर तैयार किया गया है। संविधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों में लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है।



