रायपुर। राज्य सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता को अतिरिक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आज आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़े :- रायपुर में करणी सेना प्रमुख डॉ. राज शेखावत गिरफ्तार, थाने के बाहर समर्थकों का हंगामा
अप्रैल 2025 में डॉ. गुप्ता को पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में अपने मूल पद—विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के प्राध्यापक—के साथ-साथ संचालनालय, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लगभग सात महीने बाद विभाग ने यह जिम्मेदारी वापस ले ली है।
अब केवल मूल पद पर कार्य करेंगे
जारी आदेश के अनुसार, डॉ. गुप्ता अब अपने मूल दायित्व पर ही कार्यरत रहेंगे। आदेश में प्रभार हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में हाल ही में किए गए पुनर्गठन और कार्यों के पुनर्वितरण के चलते यह निर्णय लिया गया है।



