रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एसीबी–ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई ने प्रशासनिक गलियारों में सनसनी फैला दी। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद समेत कई शहरों में करीब 20 जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ एटीएस की बड़ी कार्रवाई: पाक हैंडलरों के संपर्क में आए दो नाबालिग रायपुर और भिलाई से गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक, जांच टीमों ने उन अधिकारियों के घरों पर दबिश दी है जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रमोशन परीक्षा में कथित अनियमितताओं के तहत संदेह के दायरे में हैं या जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप पहले से दर्ज हैं।
छापेमारी सुबह-सुबह शुरू होते ही कई इलाकों में हड़कंप मच गया। टीमों द्वारा घरों में दस्तावेज़, नकदी, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले जाने की जानकारी मिली है। कार्रवाई फिलहाल जारी है और दिनभर नए खुलासे होने की पूरी संभावना है।



