रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की निर्णायक जीत और महागठबंधन की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जोड़ी जहां भी प्रचार के लिए जाती है, वहां पार्टी को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ता है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी – शासन का दावा तैयारियां पूरी, कांग्रेस ने गिनाई कमियां, किसान परेशान
डॉ. सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि बिहार चुनाव परिणाम यह संकेत देते हैं कि कांग्रेस तथा आरजेडी के लिए यह नेतृत्व अब चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि असम से लेकर बिहार तक, जिन राज्यों में इस जोड़ी को जिम्मेदारी दी गई, वहां कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार का जनादेश विपक्षी गठबंधनों के लिए आत्ममंथन का अवसर है, जबकि एनडीए के लिए यह जनता के भरोसे की पुनः पुष्टि है।



