रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात ने सनसनी फैला दी। घटना रात की है, जब पीड़िता अपने परिचित युवक के साथ पहाड़लुडेग मेला देखने गई थी। रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोका, युवक को डराकर पीटा और फिर तीन आरोपियों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया, जबकि चौथा आरोपी सहयोगी के रूप में शामिल था।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में एसआईआर अभियान जोरों पर, घर-घर पहुंचकर जानकारी जुटा रहे बीएलओ
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल स्वयं लैलूंगा पहुंचे। उनके निर्देशन में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में लैलूंगा, घरघोड़ा और कापू पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 292/2025, धारा 70(2), 61(2)(क), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
- गुरूचरण प्रजा, पिता बालक राम प्रजा (23 वर्ष), निवासी तोलगे
- रमेश भोय, पिता इन्द्रजीत भोय (22 वर्ष), निवासी नहरकेला
- संजय उर्फ संजु सिदार, पिता मदन लाल (19 वर्ष), निवासी तोलगे
- विकास भगत, पिता चन्द्रमणी भगत (19 वर्ष), निवासी नारायणपुर, लैलूंगा (सहयोगी)
पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।



