Bilaspur Golikand : बिलासपुर जिले के मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सात आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत ने ही आपसी रंजिश और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में इस हमले की साजिश रची थी।
यह भी पढ़े :- 33 साल बाद मिला न्याय : ‘अलकनंदा टाकीज’ प्रकरण में सरगुजा राजपरिवार की जीत, अदालत ने तत्कालीन कलेक्टर को दोषी ठहराया
मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। बीते दिन कांग्रेस जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह और उनके साथियों पर हमला किया गया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल क्षेत्र में नाकेबंदी कराई और एडिशनल एसपी अर्चना झा और अनुज कुमार के नेतृत्व में छह विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।
पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत, जो युवक कांग्रेस का सक्रिय नेता है, ने जमीन व्यवसाय और राजनीतिक दबदबे के विवाद के चलते यह हमला करवाया। दोनों गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी थी — कुछ वर्ष पहले मैग्नेटो मॉल के सामने मारपीट और कांग्रेस भवन में हुई नोंकझोंक इसी विवाद की शुरुआत थी। (Bilaspur Golikand)
उसी मामले में विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था, जिसमें नितेश और उनके साथी कुछ समय के लिए जेल भी गए थे। बाद में मस्तूरी थाने में दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (Bilaspur Golikand)



