रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद का कमजोर पड़ता नेटवर्क: भूपेश बघेल और CM साय में सियासी बयानबाजी
मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री साय को 9वें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस आयोजन का उद्देश्य गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, त्याग और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इसमें देशभर से श्रद्धालु, संत महात्मा और विभिन्न राज्यों के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद प्रकट किया और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग व सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनका बलिदान सत्य और धर्म की रक्षा हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा।



