Special Train : रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08865/08866) के परिचालन को दो अतिरिक्त फेरों तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की न्यायिक रिमांड बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक रहेंगे जेल में
पहले यह ट्रेन केवल 5 फेरों के लिए चलनी थी, लेकिन अब इसे 13 और 20 अक्टूबर (सोमवार) को इतवारी से, तथा 14 और 21 अक्टूबर (मंगलवार) को शालीमार से चलाया जाएगा।
08865 इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से शाम 17:10 बजे रवाना होगी और
इन स्टेशनों से गुजरेगी Special Train
गोंदिया (19:00), डोंगरगढ़ (20:08), राजनांदगांव (20:35), दुर्ग (21:40), रायपुर (22:25),
भाटापारा (23:20), बिलासपुर (00:35), चांपा (01:35), रायगढ़ (02:32), झारसुगुड़ा (04:05),
राउरकेला (05:40), चक्रधरपुर (07:15), टाटानगर (08:00), खड़गपुर (10:45), सांतरागाछी (13:00),
और अंत में 14:00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
08866 शालीमार-इतवारी फेस्टिवल स्पेशल की वापसी यात्रा
वापसी में गाड़ी संख्या 08866 शालीमार से शाम 18:00 बजे रवाना होगी और
सांतरागाछी (18:13), खड़गपुर (19:35), टाटानगर (22:15), चक्रधरपुर (23:15), राउरकेला (00:50),
झारसुगुड़ा (02:58), रायगढ़ (03:51), चांपा (05:15), बिलासपुर (07:25), भाटापारा (08:14), रायपुर (09:20),
दुर्ग (11:10), राजनांदगांव (11:36), डोंगरगढ़ (12:04), गोंदिया (13:15) होते हुए 15:35 बजे इतवारी पहुंचेगी।
त्योहारी यात्रियों के लिए राहत
रेलवे प्रशासन ने बताया कि फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वालों को आरक्षण और आवागमन में आसानी मिल सके। (Special Train)



