रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
यह भी पढ़े :- राजधानी में नर्स हत्या का बड़ा खुलासा, दोस्त ही बना हत्यारा
बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और कुछ बड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में गौ माता को ‘राजमाता’ घोषित करने के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है।
इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों, धान खरीदी, तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
यह भी पढ़े :- जंगल में फेंकी गईं सरकारी दवाइयाँ, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक सार्वजनिक मंच से कहा था कि, “जैसे महाराष्ट्र में गाय माता को राजमाता का दर्जा दिया गया है, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी इस संबंध में जल्द बड़ा निर्णय लिया जाएगा।



