रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के पुरैना तालाब के किनारे स्थित परशुराम नगर में स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पड़ोसियों द्वारा शिकायत मिलने के बाद की गई, जिसमें बताया गया कि इन लोगों के घर में धार्मिक परिवर्तन करवाने का काम चल रहा है।
यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल का तंज: वाह अमित शाह जी! गृहमंत्री बस्तर में, आदिवासी नेता रायपुर में हाउस अरेस्ट
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह गतिविधि समुदाय के लिए चिंता का विषय बन गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण के संदिग्ध घर में छानबीन शुरू की और वहां से 6 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उनके द्वारा किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था या किसी को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस दौरान इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।



