रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की रायपुर में नजरबंदी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटना भाजपा के दोहरे रवैये को उजागर करती है।
यह भी पढ़े :- रायपुर के सदर बाजार में सनसनी, दिनदहाड़े करोड़ों की लूट
बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “वाह अमित शाह जी! वाह… जिस वक्त देश के गृहमंत्री बस्तर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, उसी वक्त वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को रायपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह साबित करता है कि भाजपा आदिवासियों की आवाज़ को दबाना चाहती है, चाहे वह पार्टी के भीतर से ही क्यों न उठे।”

उन्होंने कहा कि “प्रशासनिक दलाली” के खिलाफ आवाज उठाने वाले आदिवासी नेता के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है।
जानकारी के अनुसार, ननकीराम कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर धरना देने रायपुर पहुंचे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गहोई भवन में ही नजरबंद कर दिया। कंवर ने कोरबा कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पहले भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, और चेतावनी दी थी कि 4 अक्टूबर को कलेक्टर नहीं हटाए जाने पर वे धरना देंगे।




