Author: Shubhra RNN
सुकमा, 29 मार्च। Sukma Encounter : सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब तक एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि जंगलों में अभी भी दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों का ऑपरेशन जारी है और मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही मौके की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चला रहे हैं। यह मुठभेड़ ऐसे समय हो रही है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए…
भोपाल, 29 मार्च। Alderman Appointment : मध्य प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों में बड़ी प्रशासनिक पहल करते हुए 169 नगर परिषदों में कुल 768 एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने रविवार, 29 मार्च 2026 को आदेश जारी कर इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। इन नियुक्तियों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई है, जिससे संगठन के जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को बड़ा अवसर मिला है। क्या होता है एल्डरमैन? नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में एल्डरमैन ऐसे मनोनीत सदस्य होते हैं, जिन्हें प्रशासन विशेष अधिकारों के तहत नियुक्त करता…
रायपुर/बिलासपुर, 29 मार्च। Triple Murder Case : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार से जुड़े चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 5 साल बाद आए इस निर्णय में कोर्ट ने दो आरोपियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है, जबकि तीन आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। हाईकोर्ट के इस फैसले से पहले निचली अदालत ने मामले में शामिल सभी पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, अब उच्च न्यायालय ने साक्ष्यों के पुनर्मूल्यांकन के बाद हरभजन सिंह कंवर,…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.