Author: शशि
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभागीय बैठकों लेंगे। सुबह 11 बजे के बाद मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे। जहां विभागीय कार्यों और प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े शाम मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस का दिल्ली में आज अहम बैठक छत्तीसगढ़ में एसआईआर और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक होगी। इस बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की…
रायपुर। बुधवार देर शाम राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री मयंक गुर्जर के निर्देश पर असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और संदिग्धों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा, प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री मानसी नानाभाऊ साकोरे एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, खम्हारडीह और पण्डरी थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान शराब भठ्ठी, मुर्रा भठ्ठी, मछली तालाब,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कुम्भकार समाज के दो दिवसीय राज्य स्तरीय महाअधिवेशन का शुभारंभ आज अभनपुर के नवागांव में भव्य रूप से हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर कुम्भकार समाज की परंपरागत कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्यमंत्री साय ने समाज के विकास हेतु सर्व सुविधायुक्त भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री साय को प्रतीक चिन्ह के रूप में कुम्हार समाज की कला एवं संस्कृति को दर्शाता हुआ चाक गढ़ता कुम्हार भेंट…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में टीम इंडिया 18.4 ओवर में 165 रन पर ही सिमट गई। शिवम दुबे की तूफानी पारी भारतीय…
रायपुर। पर्यटन, संस्कृति और पुरातत्व विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की बीते दो वर्षों की अहम उपलब्धियों को साझा किया गया। इस दौरान पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर इस क्षेत्र में बड़े बदलाव की नींव रखी है। इसके चलते अब तक ₹500 करोड़ से अधिक के निजी निवेश का रास्ता साफ हुआ है, जिससे अधोसंरचना विकास, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। वही जानकारी देते हुए डॉ. रोहित यादव ने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 50 विशेष ट्रेनों के…
दुर्ग। भिलाई के सिविक सेंटर समीप पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए लगाया गया एयर बलून अचानक फट गया | जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। सूत्रों के अनुसार आकाश में उड़ रहा एयर बलून हवा कम होने की वजह से धीरे-धीरे नीचे आ रहा था। इसी दौरान बलून को पकड़ने के लिए दो बच्चे आगे बढ़े| इसी दौरान बलून में आग लग गई और दोनों बच्चे झुलस गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में उनकी मां…
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस को छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य रहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था से जुड़ी डीजीपी कॉन्फ्रेंस के पहले तीन दिन केंद्रीय स्तर पर राज्य में आयोजित किए गए। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देशभर से 260 से अधिक वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बताया कि तीन दिनों तक देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, नक्सलवाद, साइबर क्राइम और आधुनिक चुनौतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिसकी मेजबानी छत्तीसगढ़…
रायपुर। दिल्ली में होने जा रही कांग्रेस की बड़ी बैठक को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि क्या कांग्रेस में यह फैसला आएगा कि राहुल गांधी का नेतृत्व नहीं मानेंगे? कांग्रेस अब एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्षों की उम्र में बड़ा अंतर है। आज का युवा भारत राजनीति में अपना स्थान देखना चाहता है और उसी आधार पर फैसला करता है। उन्होंने कहा कि देश के लिए एक मजबूत और सकारात्मक विपक्ष होना जरूरी है, लेकिन कांग्रेस उस भूमिका में खुद को साबित…
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इस प्रेजेंटेशन के माध्यम से हमने देखा कि साइबर थाना, एसडीओपी कार्यालय, चौकी भवन, ट्रांजिट हॉस्टल एवं आवासीय भवन अत्यंत…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.