Author: शशि
रायपुर। राजधानी रायपुर में होली का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अशांति देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्र में 3 हत्याओं और चाकूबाजी जैसी वारदातों को अंजाम देने से पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। ये घटनाएं आरंग, खरोरा, बरबंदा और तिल्दा में हुईं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है, कि रायपुर ग्रामीण पुलिस ने एक दिन पहले ही फ्लैग मार्च निकाला था, ताकि होली के दौरान शांति बनी रहे। लेकिन हिंसक घटनाओं से पुलिस के दावों की पूरी पोल खोल दी। रायपुर ग्रामीण पुलिस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।…
बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतियापारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभय ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाकर युवक को तत्काल…
*राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया* रायपुर, 23 फरवरी 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज छत्तीसगढ़ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया और अभिभाषण पढ़ा। विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल श्री डेका का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने स्वागत किया। अभिभाषण का मूल पाठ इस प्रकार है-: *माननीय सदस्यगण,* 1. आप सभी को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना और हमारी विधानसभा की रजत जयंती की बहुत-बहुत बधाई। 2. राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सोम से सोमवार को सम्पन्न हुई। इस बैठक को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है, कि भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शासन की योजनाओं और ‘मोदी की गारंटी‘ की सफलताओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय हो। हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत‘ की संकल्पना को पूरा करना है। सच्ची सेवा भावना के साथ हमें एक शक्तिशाली और समृद्धशाली भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश…
सूरजपुर। जिले में कांग्रेस पार्टी के नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी में अंतर्कला साफ तौर पर खुलकर सामने आ गई है। जिले में कार्यकारिणी गठन होने के चंद्र मिनट बाद ही असंतुष्ट होकर एक के बाद एक 17 नेताओं ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसमें संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव जैसे पदाधिकारी शामिल हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी सूची जैसे ही सार्वजनिक की गई वैसे ही नाराजगी का दौर शुरू हो गया। इस्तीफों से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को भी उजागर कर दिया। इसमें पूर्व विधायक खेल साय सिंह की बहू…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री और वन मंत्री केदार कश्यप आज छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी विभाग की 2 साल की उपलब्धियां और चल रहे कार्य साथी आगामी कार्य योजना की जानकारी देंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वन विभाग की योजना वन संरक्षण वृक्षारोपण अभियान साथी वन्य जीव संरक्षण के साथ अन्य विषयों परचर्चा की जाएगी। वन मंत्री केदार कश्यप राज्य में पर्यावरण संतुलन और वन संसाधनों के संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की जाएगी
रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एक आरक्षक को ही प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा यानी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना टिकरापारा और आजाद चौक की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति कार में बैठकर नशे का सौदा करने ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से…
रायगढ़। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील पोस्ट कर दहशत फैलाने के मामले में रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खरसिया और धरमजयगढ़ पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की। दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी, कि इंस्टाग्राम आईडी didar.Ali.927 से एक युवक ने सार्वजनिक स्थान पर गन के साथ रील बनाकर पोस्ट की है। वीडियो में युवक खुले आम मुख्य मार्ग पर हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा था। जिससे आमजन में भय का माहौल बनने की आशंका जताई गई। इस मामले को गंभीर मानते…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में तीन बिंदुओं पर हुई चर्चा 1- मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधान सभा के अष्टम् सत्र माह फरवरी-मार्च, 2026 हेतु राज्यपाल के अभिभाषण का अनुमोदन किया गया। 2-मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2026-27 का विधानसभा में उपस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 3-मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए…
खैरागढ़। जिले के मैकाल रेंज के अंतर्गत आने वाली बैताल रानी घाटी में हाल ही में एक गौर (Indian Bison) की उपस्थिति दर्ज किए जाने से क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बीते दिन शाम करीब 5 बजे घाटी के ऊपरी हिस्से में यह विशाल वन्यजीव दिखाई दिया। जिसे खुडमूड़ी निवासी सत्यदेव चंदेल ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गौर मुख्य सड़क से लगभग 20 मीटर की दूरी पर खड़ा था। कुछ देर तक राहगीर रुककर उसे देखते रहे। इसके बाद वह शांतिपूर्वक जंगल की ओर लौट गया. पर्यावरण विशेषज्ञ पर्यावरण…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.