Author: RAJ
G20 summit: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 21 से 23 नवंबर 2025 तक दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग के दौरे पर होंगे, जहां वे दक्षिण अफ्रीका द्वारा आयोजित 20वें G20 लीडर्स समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह लगातार चौथा अवसर है जब G20 सम्मेलन ‘ग्लोबल साउथ’ में आयोजित हो रहा है, जिससे विकासशील देशों के दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत स्वर मिलने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के तीनों मुख्य सत्रों को संबोधित करेंगे। पहले सत्र में वे समावेशी और सतत आर्थिक विकास, वैश्विक ऋण संकट और व्यापारिक सहयोग पर भारत…
दिल्ली/पटना: केंद्र सरकार ने बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में सदस्य के पद पर आनंद कुमार मिश्रा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। आनंद मिश्रा की नियुक्ति बिहार से राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शंभू शरण पटेल की अनुशंसा पर की गई हैं। दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) एक उच्च स्तरीय भारतीय सरकारी निकाय है जो संसद सदस्यों और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भारत में दूरसंचार से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु नामित अन्य सदस्यों से बना है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद श्री पटेल की अनुशंसा को मंजूरी देते हुए पत्र के…
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित दो दिवसीय MSME Conclave 2025 का दूसरा दिन छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। रायपुर के विमतारा हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, नई तकनीकों को अपनाने और राज्य के औद्योगिक भविष्य को सुदृढ़ करने पर गहन विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे, जबकि भारत सरकार की ओर से MSME डायरेक्टर अंकिता पाण्डेय ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। CII के चेयरमैन संजय जैन, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उद्योग विशेषज्ञों, ट्रेनर्स…
सरगुजा। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को सरगुजा जिले के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुखों, पीवीटीजी समुदाय के प्रतिनिधियों, सामाजिक योगदानकर्ताओं और स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभाने वाले जननायकों के परिजनों से आत्मीय भेंट की। राष्ट्रपति ने सभी से बातचीत की और सामूहिक स्मृति के लिए समूह छायाचित्र भी लिए। जनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम में देश की आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों…
अंबिकापुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन अंबिकापुर में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई और राष्ट्रपति के आगमन को राज्य के लिए “अत्यंत सौभाग्य का क्षण” बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का इस आयोजन में शामिल होना न केवल जनजातीय समाज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि उनकी उपस्थिति ने पूरे प्रदेश का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि…
मुंगेली। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के गृह जिले होने के बावजूद मुंगेली नगर पालिका विकास की धीमी रफ्तार से जूझ रही है। पिछले 20 महीनों में नगर क्षेत्र के लिए 92 करोड़ रुपये की स्वीकृति और हाल ही में लगभग 30 करोड़ रुपये के नए कार्यों के शिलान्यास के बावजूद कई परियोजनाएं कागजों से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। 19 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने जब यह स्थिति देखी, तो उन्होंने मंच से ही नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई। नगर पालिका में कई स्वीकृत परियोजनाओं के लिए न जमीन…
खैरागढ़। कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध विरासत को नए आयाम देते हुए खैरागढ़ महोत्सव 2025 की शुरुआत बुधवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के परिसर में अद्भुत उत्साह और भव्यता के साथ हुई। एशिया के प्रथम संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ने तीन दिवसीय इस महोत्सव की पहली शाम को एक ऐसे सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया, जहां सुर, ताल और रंगों का अद्वितीय संगम देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने की। पंडरिया विधायक भावना बोहरा विशेष अतिथि…
अंबिकापुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 के अवसर पर सरगुजा में बुधवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं को नमन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि “आदिवासी संस्कृति का विकास ही भारत के विकास की नींव है। हमें अपनी धरोहर और परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है।” राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 25 साल पूर्ण होने पर राज्यवासियों को गर्व होना चाहिए। उन्होंने जनजातीय समाज की साझा विरासत, संघर्ष…
मुंबई। सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती ओरी उर्फ ओरहान अवतरमानी 252 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस में पुलिस जांच के दायरे में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने ओरी को समन जारी करते हुए 20 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे घाटकोपर यूनिट में पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई तब हुई है जब इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे सामने आए। आरोपी शेख ने पूछताछ में दावा किया कि वह देश और विदेश में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टियों…
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आज जनजातीय गौरव दिवस का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस समारोह में जनजातीय परंपरा, संस्कृति और संघर्ष की विरासत को याद किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जनजातीय नायकों, जनजातीय विद्रोहों के वीरों और…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.