Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बिजली बिल हाफ योजना के दृष्टिगत की गई घोषणा का स्वागत कर इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़े :- कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, अवैध धान पर रोक लगाने दिए सख्त निर्देश चौहान ने कहा कि नई योजना के लागू होने पर अब 200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा। 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की घोषणा से 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर शर्मनाक…
रायपुर : जिले में जारी धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज उपार्जन केंद्र माना पहुंचे। उन्होंने किसानों द्वारा लाए गए धान की तौल करवाई और मॉइश्चर मीटर से नमी की जांच भी करवाई। कलेक्टर ने किसानों के लिए केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं और फसल की स्थिति पर चर्चा की। यह भी पढ़े :- पूर्व मंत्री कवासी लखमा अस्पताल में भर्ती, सरकार ने उपलब्ध कराई विशेष सुरक्षा साथ ही कलेक्टर आज अभनपुर के केंद्री धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और धान खरीदी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां भी धान को तौलाने और नमी…
रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आज स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार की ओर से अस्पताल में पुलिस सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़े :- केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होगा छत्तीसगढ़, किसानों को मिलेगा सीधे विक्रय का अवसर, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा दो दिन पहले विधायक कुलदीप जुनेजा और वरिष्ठ नेता विकास उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर लखमा की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उनकी मांग के बाद…
रायपुर। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बुधवार को निगम मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। आकाश तिवारी ने कहा कि सरकार भले ही हर पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास देने का दावा करती हो, लेकिन हकीकत में 800 से अधिक हितग्राहियों को आज तक योजना की एक भी किस्त नहीं मिली है। वहीं 1900 से ज्यादा लोगों की सूची में नाम होने तथा नक्शा पास होने के बावजूद वे अपना मकान नहीं बना पा रहे हैं।…
रायपुर। दिल्ली दौरे से लौटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार पर बिजली बिल को लेकर बड़ा हमला किया है। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने 200 यूनिट बिल हाफ कर जनता के साथ दोबारा धोखा किया है, जबकि कांग्रेस की 400 यूनिट हॉफ योजना को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार बार बिजली दरें बढ़ाई गईं और स्मार्ट मीटर के नाम पर अतिरिक्त वसूली की जा रही है। यह भी पढ़े :- नक्सलवाद, बिजली बिल और एसीबी-ईओडब्ल्यू छापे पर भूपेश बघेल का हमला, बोले– “हमारे समय नक्सलियों की कमर टूटी थी, अब…
रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पूर्व सरकार के कामकाज को सराहा और दावा किया कि उनके शासनकाल में नक्सलियों की कमर टूटना शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ युद्ध जैसी लड़ाई लड़ी थी। यह भी पढ़े :- लघु वनोपज सहकारी संघ के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, कहा- वनवासियों का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बिजली बिल हाफ योजना पर तंज कसते हुए बघेल ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह “ऊंट के मुंह में जीरा” है। उन्होंने आरोप लगाया कि…
रायपुर : सुशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना को और व्यापक रूप देते हुए अब 200 यूनिट तक की खपत पर बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह भी पढ़े :- पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को मिलेगी 494 करोड़ की राशि सरकार ने कहा कि यह फैसला केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की चिंता दूर करने और उनके जीवन में खुशियों का उजाला भरने की प्रतिबद्धता है। सरकार के निर्णय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की खपत…
रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त ऑनलाइन जारी करेंगे। इस किश्त से छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित होगी। यह भी पढ़े :- मशरूम फैक्ट्री से 109 बाल मजदूर मुक्त, बच्चों ने बताई अमानवीय यातनाएं – 3-3 साल से थे कैद राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन धमतरी में 19 नवंबर को किया जाएगा। इस…
रायपुर । मोजो मशरूम फैक्ट्री में की गई संयुक्त छापेमार कार्रवाई में बाल मजदूरी का हैरान करने वाला नेटवर्क उजागर हुआ है। दिल्ली मानवाधिकार आयोग, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम ने 109 बाल मजदूरों को रेस्क्यू किया, जिनमें 68 बच्चियां और 41 बच्चे शामिल हैं। यह भी पढ़े :- पुलिस कॉलोनी के सामने खाली प्लॉट में फांसी पर लटका मिला कांस्टेबल का शव, सुसाइड नोट में खुद को ठहराया जिम्मेदार बच्चों की उम्र की पुष्टि के लिए दस्तावेज जांच जारी है। ये सभी असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से हैं, जिन्हें ठेकेदारों के…
रायपुर। राजधानी की पुलिस कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बुधवार सुबह एक कांस्टेबल का शव गमछे से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 17 महीने से बिना सूचना गायब (AWOL) चल रहे कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली है। यह भी पढ़े :- अंगारमोती परिसर गंगरेल में वन विभाग द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गार्डन पर रोक लगाए जाने की मांग घटना अमलीडीह पुलिस कॉलोनी के ठीक सामने वाले खाली प्लॉट की है। सुबह कॉलोनी वासियों ने शव देखकर हड़कंप मचा…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.