Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। राजधानी में चर्चित सूदखोर रोहित तोमर की तलाश में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में आइकॉनिक विकास की शुरुआत: मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहित तोमर लंबे समय से फरार चल रहे हैं और उनके खिलाफ सूदखोरी व अवैध वसूली से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे हैं, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी चुनौती बन गई है। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के शहरों में आइकॉनिक (Iconic) विकास कार्यों के लिए राज्य शासन ने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है। पहले चरण में इसे राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू किया गया है। इसके तहत शहरों में मजबूत अधोसंरचना के विकास के बड़े काम मंजूर किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद योजना के अंतर्गत अब तक 13 नगर निगमों में 26 कार्यों के लिए 429 करोड़ 45 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें मरीन ड्राइव विस्तार, ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, रोड…
कांकेर। जिले के पखांजुर में एक चौंकाने वाली लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के ठीक बगल में उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी द्वारा एक्सपायरी दवाइयों को जलाए जाने से जहरीला धुआं फैल गया। इस धुएं ने स्कूल परिसर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते 8 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और घबराहट की शिकायत के बाद इन बच्चियों को तुरंत पखांजुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात है कि सभी बच्चियां अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।…
दुर्ग/भिलाई: भिलाई के मैत्रीबाग जू में सफेद बाघों के कुनबे की प्रमुख सदस्य, 10 वर्षीय बाघिन ‘जया’ की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत ने कर्मचारियों और आगंतुकों को स्तब्ध कर दिया। सुबह की गश्त के दौरान कर्मचारियों ने जया को निष्क्रिय पाया और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जया की मृत्यु की पुष्टि की। आज दोपहर डीएफओ की मौजूदगी में विशेषज्ञों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और उसी दिन जू परिसर में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि जया की मौत पेट में गंभीर…
रायपुर: दुर्ग में जमीन व्यवसायियों पर पुलिस की बर्बर लाठीचार्ज की घटना पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। उपाध्याय ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस का यह आक्रामक रवैया पूरी तरह अनुचित है। दुर्ग में जमीन गाइडलाइन बम फटा: कीमतें 9 गुना बढ़ीं, सड़क पर उतरे कारोबारी… पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी मची उन्होंने आगे कहा कि सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर जायज मांगों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन यह आंदोलन केवल लाठी के वार से नहीं रुकेगा। उपाध्याय ने…
रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्रांतर्गत कचना फाटक के पास हुई दिल दहला देने वाली लूट का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू की नोक पर सोने की चैन और नगदी रकम लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजेश महिलांगे अपने मित्र ध्रुव जायसवाल के साथ 30 नवंबर 2025 की रात करीब 10 बजे कचना जा रहे थे। जैसे ही वे आयुषी मेडिकल के पास पहुंचे, तब दो अज्ञात व्यक्ति अपने बुलेट वाहन से कार के सामने आकर उसे रोक लिया। इसके बाद चारों आरोपी प्रार्थी और उनके मित्र…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइंस ने जमीन की कीमतों को अचानक 5 से 9 गुना तक उछाल दिया है। गाइडलाइन में इस भारी बढ़ोतरी से गुस्साए रियल एस्टेट कारोबारियों का आंदोलन लगातार पांचवें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को दुर्ग में हालात तब बिगड़ गए जब प्रदर्शन कर रहे जमीन व्यापारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस जवानों ने व्यापारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे कई लोग घायल हो गए और कई को हिरासत में ले लिया गया। कलेक्ट्रेट और रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर सुबह से भारी भीड़ जमा थी। पांच दिनों…
सूरजपुर। कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा रविवार को दर्दनाक हादसे में बदल गई। बांक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़े :- शर्मनाक घटना : डेढ़ घंटे तड़पती रही गर्भवती, बंद PHC, कार में जन्म…जानें CMHO ने क्यों दिया ऐसा बयान? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार कुल 8 श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से…
रायपुर : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एक और FIR दर्ज होने के बाद देशभर में कांग्रेस सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी कांग्रसियों ने ED के दफ्तर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया है. बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ताओं ने मिलकर ED दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार और ईडी का पुतला फूंका है. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं. यह भी पढ़े :- IND vs SA ODI : भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा…
IND vs SA ODI : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार होने वाले अंतर्राष्ट्रीय वनडे (IND vs SA ODI) मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़े :- दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाने से पहले देखें ये लिस्ट, वरना होंगे परेशान! बैठक की अध्यक्षता रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने की। बैठक में एसएसपी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.