Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : दक्ष परियोजना के तहत प्रयोगशाला प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रायपुर में कैस्केड ट्रेनिंग सीरीज़ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में रायपुर, धमतरी और महासमुंद जिलों से आए लैब टेक्निशियंस ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण लैब सेवाओं का विस्तार और तकनीकी दक्षता में वृद्धि करना था। यह भी पढ़े :- इन 3 राशन दुकानों पर ताला…e-KYC और राशन वितरण में लापरवाही पड़ी भारी…जानें अब कहां मिलेगा अनाज? प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ डॉ. जूही चंद्रा ने लैब गुणवत्ता सुधार, प्रक्रियागत मानकीकरण, डेटा…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का एक और नया तरीका अपना लिया है। वीर सुरेंद्र साय महाविधालय के प्रिंसिपल आर. आर. के. तलवरे के नाम और उनका फोटो का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति शिक्षकों और विद्यार्थियों से पैसे मांगने की कोशिश कर रहा है। ठग ने प्रिंसिपल की तस्वीर कॉलेज की वेबसाइट से डाउनलोड की और उसी फोटो को अपनी व्हाट्सऐप डीपी बनाकर स्टाफ, छात्रों और अन्य परिचित लोगों को अंग्रेजी में मैसेज भेजना शुरू कर दिया। अंग्रेजी में मैसेज कर बोला – मुझे पैसों की जरूरत है कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों के पास…
रायपुर : नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) रायपुर और ग्रीन ऐश फाउंडेशन (गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ग्रीन ऐशकॉन एवं ग्रीन बिल्डकॉन, एम-सैंड, ग्रीन बिल्डिंग मटेरियल्स और फ्लाई ऐश उपयोगिता आधारित कॉन्फ्रेंस व एक्सपो का शुभारंभ आज 5 दिसंबर 2025 को होगा। यह तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक एनआईटी रायपुर के जी.ई. रोड कैंपस में आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़े :- शादी-ब्याह के सीजन में बड़ा झटका…5 दिसंबर को इतना महंगा हुआ सोना, चेक करें कहीं बजट तो नहीं बिगड़ गया? कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन…
नवा रायपुर। नए विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चार दिन का शीतकालीन सत्र आयोजित होगा। सत्र के पहले दिन छत्तीसगढ़ विजन पर चर्चा होगी। इस सत्र में कांग्रेस और बीजेपी के विधायक सियासी बहस और सवाल-जवाब के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्रियों से पूछे जाने वाले कुल 628 सवालों में से 604 ऑनलाइन और 24 ऑफलाइन माध्यम से दर्ज किए गए हैं। सवालों की भारी संख्या यह दर्शाती है कि सत्र में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, सड़कें, राशन वितरण जैसे गर्म मुद्दे प्रमुख होंगे। विधायकों को सत्र के दौरान सुबह 8 बजे तक नोटिस दाखिल करने…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों और रजिस्ट्री शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के विरोध में माहौल गरमाया हुआ है। लाठीचार्ज की घटना के बाद अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। भिलाई नगर विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेंद्र यादव ने मंगलवार को दुर्ग के गांधी पुतला चौक पर एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने साफ कहा कि जब तक सरकार गाइडलाइन दरों में की गई भारी-भरकम बढ़ोतरी को वापस नहीं लेती, तब तक जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार की यह नीति गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा प्रहार…
नई दिल्ली/रायपुर : लोकसभा के शीतकालीन सत्र में आज एक बार फिर रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेताबृजमोहन अग्रवाल ने अपने संवेदनशील, दूरदर्शी और जन-केंद्रित नेतृत्व का परिचय देते हुए लाखों नागरिकों से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समस्या को जोरदार ढंग से उठाया। माशिमं बोर्ड परीक्षा 2025: 10वीं के विद्यार्थी घटे, 12वीं में बढ़ी संख्या आज शून्यकाल में सांसद अग्रवाल ने भारत सरकार और गृह मंत्रालय से मांग की कि इंश्योरेंस क्लेम, चोरी के मामलों और अप्राकृतिक मृत्यु की स्थितियों में आवश्यक नॉन-ट्रेसेबल रिपोर्ट एवं पोस्ट–मॉर्टम रिपोर्ट जारी करने की संपूर्ण पुलिस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑटो–डिजिटल और पारदर्शी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार छात्रों के पंजीयन में रोचक बदलाव देखने को मिला है—10वीं के विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है, जबकि 12वीं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। मंडल ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है और दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 जनवरी से आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़े :- बच्चों के अधिकारों से समझौता बर्दाश्त नहीं: डॉ. वर्णिका शर्मा कितने छात्रों ने कराया पंजीयन कक्षा 10वीं कुल पंजीयन: 3,23,705 नियमित: 3,16,947 प्राइवेट: 6,758 पिछले वर्ष: 3,28,716…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा है कि बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा और हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़े :- बिहार चुनाव हार के बाद कांग्रेस में घमासान, कार्यकर्ताओं ने आलाकमान पर लगाए गंभीर आरोप पदभार ग्रहण करने के बाद से डॉ. शर्मा लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर रही हैं। इसी क्रम में ओचक निरीक्षण (सप्राइज विजिट) के दौरान कोरबा और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के दो साल के कार्यकाल पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने झूठे वादों के आधार पर सत्ता हासिल की थी, लेकिन दो वर्षों में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। बैज का दावा है कि यदि आज चुनाव हो जाए तो साय सरकार का जनाधार खत्म हो जाएगा। यह भी पढ़े :- पुतिन से मुलाकात रोकने का आरोप, राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा …. मीडिया से चर्चा में बैज ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। उन्होंने पूछा…
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ रही है और वह नहीं चाहती कि विपक्ष के नेता विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करें। राहुल गांधी ने कहा- “सरकार नहीं चाहती कि मैं पुतिन या अन्य विदेशी नेताओं से मिलूं। मोदी जी और विदेश मंत्रालय खुद इस नियम का पालन नहीं करते। यह उनकी असुरक्षा (Insecurity) है। यह भी पढ़े :- अवैध धान कारोबारियों पर प्रशासकीय सख्ती, 264 क्विंटल धान जब्त उन्होंने कहा कि भारत के सभी देशों के साथ संबंध…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.