Author: पंकज विश्वकर्मा
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य का गठन वर्ष 2000 में हुआ था। इसके गठन का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र और यहां के मूल निवासियों का विकास था। मगर गठन के 7 वर्ष के बाद ही भष्ट्राचार भयानक रूप से प्रतिबिंबित होने लगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह स्वयं कवर्धा और ठाठापूर जैसे अति पिछड़े और ग्रामीण अंचल से आते थे। वो आमजन की पीड़ा को भी जानते और समझते थे। तात्कालिक सरकार के नीति-निर्धारकों को महसूस हुआ कि बहुत ताकतवर राजनेताओं के सानिध्य में भष्ट्राचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारियों को लगाम लगाने की सख्त जरूरत है। तो तात्कालिक सरकार ने…
पंकज विश्वकर्मा(समाचार संपादक) रायपुर : श्री रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ की सेजबहार स्थित 92 एकड़ की बेशकीमती जमीन का एक और बड़ा विवाद फिर सामने आया है। इस 92 एकड़ जमीन में से 29 एकड़ जमीन को कांग्रेस के तात्कालिक बाहुबली नेता राजेंद्र तिवारी को वर्ष 2000 में विक्रय कर दिया गया था। इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए मंहत राम आशीष दास ने शासन से इस पूरे फर्जीवाड़े और दस्तावेजों में की गई कूटरचना की जांच को एक उच्च स्तरीय समिति से कराने की मांग की है। शासन ने हिंदू धर्मावलंबी की आस्था के इस बड़े केंद्र…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक ) रायपुर ; आज से 44 साल पहले 16 फरवरी 1981 को ठाकुर श्री रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ सार्वजनिक न्यास की एक आकस्मिक बैठक आयोजित की जाती है। बैठक में न्यास समिति के प्रबंधक और अध्यक्ष के तौर पर तात्कालिक कलेक्टर अजीत जोगी भी उपस्थित रहते हैं। ये आकस्मिक बैठक मंहत लक्ष्मीनारायण दास के मुंडित शिष्य राम भूषण दास का सनातनी परंपरा और पद्धति से मंहत लक्ष्मीनारायण दास के बाद श्री रामचंद्र स्वामी जैतूसाव मठ के उत्तराधिकारी, सर्वाहारा और मंहत के रूप में पदभार ग्रहण समारोह और चादर ओढानें के वैदिक अनुष्ठान के समारोह के लिए…
पंकज विश्वकर्मा(समाचार संपादक ) आपरेशन सिंदूर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरे विश्व पटल एवं वर्तमान परिदृश्य में सीधा और तीखा संदेश। पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की कायरता हरकत का सबसे माकूल जवाब भारत ने आज “आपरेशन सिंदूर” के माध्यम से दे दिया है। यह गर्व का क्षण तो है पंरतु हर देशवासी के लिए एकजुटता का अति महत्वपूर्ण समय भी है। ये वो समय है जब हर भारतवासी को कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना है फिर वो किसी भी जाति या धर्म और मजहब का ही क्यों ना हो। क्योंकि देश के लिए हमारी-आपकी वैचारिक प्रतिबद्धता ही…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे शक्तिशाली जांच एजेंसी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन भारत माला प्रोजेक्ट के रायपुर-विशाखापत्तनम कारिडोर में हुई आर्थिक अनियमिता और भष्ट्राचार में अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। इस जांच की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में की थी। इससे इस पूरे मामले की गंभीरता और साय सरकार के सुशासन के लिए किये जा रहे प्रयासों को समझा जा सकता है। पंरतु क्या वास्तव में जांच एजेंसी सही दिशा में कार्य कर रही है या भंयकर शक्तिशाली राजनेताओं की कठपुतली की तरह उनके इशारों पर नाच…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) रायपुर. श्री ठाकुर रामचन्द्र स्वामी जैतूसाव मठ में किये गये फर्जीवाड़ों को आपने पूर्ववर्ती अंक में पढ़ा,अब पढ़ें भ्रष्ट राजनेताओं, भूमाफियाओं, उनके दलाल और पूरी तरह से सड़ चुकी लचर व्यवस्था और तंत्र की इनसाइड स्टोरी। श्री ठाकुर रामचन्द्र स्वामी जैतूसाव मठ के न्यास समिति या जिसे हम आम भाषा मे जैतूसाव ट्रस्ट कहते हैं और जिसका पंजीयन 1955 में हुआ था। इस ट्रस्ट को पंजीयक सार्वजनिक न्यास ने लोक न्यास अधिनियम 1951की धारा 26 के अंतर्गत 2007 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश को रिसीव्हर नियुक्त करने के लिए प्रस्तुत किया था। साथ ही वर्ष 2016…
पंकज विश्वकर्मा(समाचार संपादक) रायपुर। सैकड़ों वर्षों पूर्व सनातन धर्मावलंबियों द्वारा रायपुर में श्री ठाकुर रामचन्द्र स्वामी जैतूसाव मंदिर और मठ की स्थापना की गई थी। स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिन्दू धर्म की रक्षा और प्रचार-प्रसार के साथ साधु-संतों, दीन-दुखियों की सेवा के साथ धर्मार्थ परोपकारी कार्य थे। मंदिर और मठ के पास सैकड़ों एकड़ जमीन,बाड़ा, बावली, कुएं, भूखंड सहित कई चल-अचल संपत्ति थी जिसे हिन्दू धर्मावलंबीओ ने दान में दी थी। भारत की आजादी और तात्कालिक मध्यप्रदेश के गठन के बाद तात्कालिक मंहत,दानदाताओं और तात्कालिक गणमान्यजन द्वारा सृजनकर्ता के रूप में 1955 में एक सार्वजनिक न्यास और ट्रस्ट का गठन…
फर्जी पत्रकार के वसूली गैंग का तीसरी आंख करेंगी खुलासा, राजधानी के व्यवसायी से गुडंई कर वसूले 4 लाख रायपुर। क्या राजधानी में पत्रकारिता अब अपराधियों की ढाल बन गई है क्या रायपुर की सड़कों पर अब “मैं पत्रकार हूं” कहकर कोई भी व्यापारी को लूट सकता है, धमका सकता है, और पूरे परिवार को बर्बादी की कगार पर लाने कि धमकी दे सकता है और पूरा सिस्टम चुप बैठा देखता रहेगा? ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया ज़ब व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसे जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे। आपको बता दें…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) सभी फोटो हेमंत गोस्वामी रायपुर/सारंगढ़ : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल-बेहाल है। कई स्वास्थ्य केंद्रो में तो एम.बी.बी.एस. डॉक्टर तक की पदस्थापना तक नहीं है। इन केंद्रों में आर.एम.ए. और आर.एच.ओ. सहित ए.एन.एम.के भरोसे पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इस वजह से प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ आ गई है और आयें दिन इनकी कारस्तानी सामने आती हैं। पिछले ही दिनों रायपुर न्यूज नेटवर्क ने एक विशेष रिपोर्ट और सीरीज के माध्यम से बताया था कि इन झोलाछाप डॉक्टरों की वजह से क्या कुछ हो रहा है। दुर्ग…
पंकज विश्वकर्मा(समाचार संपादक) रायपुर : आज निःशब्द हूं एक पत्रकार की मौत से। पत्रकार समय बंधक होता है क्योंकि हर समाचार के लिए समय बंधन तय है। क्या खोजी पत्रकारिता का अंत मौत है? मैं भी इसी राह का पथिक हूं। लम्बा अरसा हो गया है मुझे तो डर नहीं लगता पंरतु “मालती” डर के साये में हमेशा जीवन गुज़ारती है, डर भी जायज़ है क्योंकि कुछ बच्चों को हमने गोद लिया है। उनकी जिम्मेदारी हमारी है सिर्फ मेरी या सिर्फ उसकी नहीं। हम दोनों की बराबर है। लालन-पालन उसके और आर्थिक मेरे। कभी कभी मैं कमजोर और सही नहीं…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.