Author: पंकज विश्वकर्मा
Custom Milling Scam : बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले (Custom Milling Scam) मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने विशेष न्यायालय में चालान पेश किया है। चालान में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा पर आरोप शामिल हैं। फिलहाल दोनों आरोपी केंद्रीय जेल रायपुर में बंद हैं। यह भी पढ़े :- कांग्रेस का हाथ उनके पार्टी के भीतर के अपराधियों के साथ: नवीन मार्कण्डेय EOW ने आरोप लगाया है कि अनिल टुटेजा ने छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राइस मिलरों से अवैध वसूली (Custom Milling Scam) की। इस आपराधिक षड्यंत्र से कम से कम 20 करोड़ रुपये का…
रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने जांजगीर के श्याम सुपर मार्केट में डकैती की साजिश को अंजाम देते नकाबपोश अपराधियों की गिरफ्तारी और इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर के भी शामिल होने पर प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश में घट रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए कि वह जनता के साथ है या फिर लूटमार करने वाले अपराधियों…
गरियाबंद/धमतरी। गरियाबंद पुलिस ने नक्सल उन्मूलन अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। धमतरी नुआपड़ा डिविजन में सक्रिय तीन नक्सलियों—नागेश देशी, और दो महिला नक्सली जैनी और मनीला—ने आत्मसमर्पण कर दिया। सिविल सोसाइटी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग इन तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये पिछले 5 से 8 सालों से इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी घटनाओं में शामिल रहे। वे बड़े नक्सली लीडर्स के करीबी सहयोगी भी थे। तीनों नक्सली सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिविल सोसाइटी और जन संगठनों ने गांधी मूर्ति स्थल, टाऊन हॉल के पास एकत्र होकर लद्दाख के लोगों के न्यायोचित मांगों और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमन डेका को ज्ञापन सौंपा। सिविल सोसाइटी का कहना है कि सोनम वांगचुक, जिन्होंने हिमालय और लद्दाख के लिए अहिंसक संघर्ष किया है, को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। उनका आरोप है कि लद्दाख के लोगों की न्यायोचित मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है और उनके लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति तथा संवैधानिक अधिकारों को दबाया जा रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें 13 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। Chhattisgarh Liquor Scam : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड पूरी,EOW ने अदालत में किया पेश ईओडब्ल्यू ने इससे पहले चैतन्य बघेल को 13 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड अवधि पूरी होने पर आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान बचाव पक्ष ने उनकी जमानत याचिका दाखिल की,…
Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले (Chhattisgarh Liquor Scam) मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। इसी क्रम में कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी दीपेन चावड़ा को भी अदालत में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने चैतन्य बघेल को 13 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की नदियों पर नौसेना के नए पोतों का नाम, प्रदेश में होगी सेना भर्ती रैली इससे पहले ईडी ने उन्हें 18 जुलाई को उनके जन्मदिन पर भिलाई निवास से धन शोधन निवारण…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। अग्र समाज जब संगठित होता है, तो राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा मिलती है : सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक…
रायपुर/पंचकुला : अग्र समाज जब संगठित होता है, तो राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा और सशक्त विचारधारा का प्रवाह होता है। समाज के संस्कार, संस्कृति और सेवा भावना ही भारत के उत्थान की आधारशिला हैं।” यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल जो रविवार को पंचकुला (चंडीगढ़) में आयोजित अग्रमठ सृजन विकास उत्सव में शामिल हुए उन्होंने आयोजन को समाज की एकता, संगठन और संस्कृति के इस भव्य उत्सव को नई दिशा देने वाला बताया। रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का विरोध जारी, बैटरी वाहन फैसले का किया विरोध अग्रवाल ने आयोजन समिति को…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चालित वाहन शुरू करने के फैसले के खिलाफ कुलियों का विरोध लगातार जारी है। बड़ी संख्या में कुलि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जमा होकर अपने अधिकारों की रक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं। कुलियों का कहना है कि रेलवे का आधुनिकीकरण और निजीकरण उनकी आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा कर रहा है। महंगाई के इस दौर में उनकी सीमित आमदनी से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। रेलवे ने कुलियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई आदेश जारी किए थे, जैसे बच्चों के…
रायपुर। शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ओडिशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर के चार आरोपियों को छापा मारकर गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से शादी और रिश्ता जोड़ने के नाम पर लाखों की ठगी कर रहे थे। रामविचार नेताम का तंज, भाजपा का रथ आगे, छत्तीसगढ़ में नवंबर से धान खरीदी शुरू पुलिस ने आरोपियों के दो फर्जी दफ्तरों और ठिकानों से 100 सिम कार्ड, 50 मोबाइल फोन, 10 कंप्यूटर सिस्टम, 60 बैंक अकाउंट किट और कई दस्तावेज जब्त किए हैं।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.