Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बादल बेहरा को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजगहन क्षेत्र के बोरियाकला स्थित धनेली रोड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक व्यक्ति रिवॉल्वर लहराकर लोगों को धमका रहा है। सूचना पर एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मुजगहन थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। नक्सल…
रायपुर : बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सड़क के निर्माण के लिए न्यूनतम टेंडर देने वाले ठेकेदार से अनुबंध की प्रक्रिया शर्तों सहित पूरी करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा प्रमुख अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर को दिए गए हैं। कुल तीन खंडों में निर्मित होने वाले 21.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण हेतु लगभग 152 करोड़ रुपए न्यूनतम टेंडर दर प्राप्त हुई है,…
रायपुर : माओवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे बीजापुर जिले के 32 आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब विकास और स्वरोजगार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इन सभी ने जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एक महीने का कुक्कुटपालन और बकरीपालन का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पूर्व नक्सलियों ने न केवल पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके सीखे, बल्कि एक सफल उद्यमी बनने की बारीकियों को भी जाना। यह भी पढ़े :- RAIPUR : लव ट्रायंगल में नर्स की हत्या, प्रियंका दास का खून से लथपथ शव कमरे में मिला एक माह…
रायपुर। राजधानी रायपुर में नर्स प्रियंका दास (23) की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है। मृतका का खून से लथपथ शव उसके लालपुर पटेल चौक, टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित कमरे में पाया गया। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे लव ट्रायंगल की वारदात मान रही है और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सक्ती में आरकेएम पावर प्लांट हादसा: लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर, प्लांट मालिक समेत 8 अधिकारियों पर मामला दर्ज जानकारी के अनुसार, प्रियंका की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी और पिछले 7 साल से चिरमिरी के सन्नी…
सक्ती। जिले के आरकेएम पावर प्लांट में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर की मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों से भरी लिफ्ट अचानक ऊंचाई से गिर गई, जिसमें 4 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी: ग्लोबल बिल्डस्टेट पर टैक्स चोरी का शिकंजा, 7 राज्यों में 40 ठिकानों पर दबिश इस घोर लापरवाही के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए प्लांट के मालिक और प्रबंधन से जुड़े 8 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस…
पोषण कुमार साहू, सहायक संचालक Digital India : ई-ऑफिस से डिजिटल सुशासन की ओर कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिजिटल इंडिया (Digital India) क्रांति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं पारदर्शिता के संकल्प की दिशा में महासमुंद जिला प्रशासन तेजी से आगे बढ़ रहा है। शासन की प्राथमिकता के अनुरूप ई-ऑफिस प्रणाली अब जिले के लगभग सभी विभागों में गति पकड़ चुकी है। परंपरागत कागज़ी फाइलों की जगह अब अधिकांश कार्य ऑनलाइन ई-ऑफिस माध्यम से किए जा रहे हैं। जिले में 1366 अधिकारी-कर्मचारियों का ई-ऑफिस के लिए ऑनबोर्डिंग कर लिया गया है। अभी तक कार्यालय द्वारा ई-ऑफिस पत्राचार के…
जयपुर। आयकर विभाग की जांच शाखा ने गुरुवार तड़के एक बड़े रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्लोबल बिल्डस्टेट (Global Buildstate) के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे और NHAI के प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली इस कंपनी की 40 से अधिक लोकेशन्स पर छापेमारी से राजस्थान से लेकर गुजरात तक हड़कंप मच गया है। 7 राज्यों में फैली कार्रवाई, जयपुर मुख्य केंद्र आयकर की टीमें जयपुर, उदयपुर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुरुग्राम, मध्य प्रदेश और गुजरात में एक साथ दबिश दे रही हैं। फोकस मुख्य रूप से जयपुर के श्यामनगर स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर पर है। इसके साथ ही 10…
रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में 11 साल बाद शुरू की गई पार्किंग शुल्क वसूली व्यवस्था विवादों में घिर गई है। रोजाना करीब 4,000 मरीजों की आमद वाले इस प्रमुख संस्थान में अब वाहन लेकर प्रवेश करते ही 10 से 50 रुपए तक का शुल्क देना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे मरीजों और उनके परिजनों में आक्रोश फैल गया है। महतारी वंदन योजना में फेरबदल: 5 लाख महिलाओं को 20वीं किश्त से बाहर किया गया सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि इस पार्किंग ठेके का संचालन कोरबा जिले के कुख्यात अपराधी चीना पांडे और उसके…
रायपुर। महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त 5 लाख महिलाओ को नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बताए महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त में 5 लाख महिलायें कम कैसे हो गई? इनको 20वीं किश्त की राशि क्यों नहीं दी गई? यह भी पढ़े :- 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो, सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाये – कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी ने महतारी वंदन योजना की शुरूवात की तो 70 लाख महिलाओं को 655 लाख करोड़ रुपया दिये थे।…
रायपुर। सरकार द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किये जाने की घोषणा का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाना चाहिये। 1 नवंबर तक किसानो का धान खेतो से खलिहान में आकर बेचने के लिये तैयार हो जाता है। 15 नवंबर से खरीदी होने पर किसानों को इंतजार करना पड़ेगा। AI का खतरनाक दुरुपयोग: IIIT रायपुर के छात्र ने 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, संस्थान में हड़कंप प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य बना…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.