Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले उन्हें चार दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे अब 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। मंगलवार रात पुलिस सुरक्षा के बीच वह रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे। रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल में गुंडागर्दी: 6 आरोपी गिरफ्तार, छात्रों में दहशत जानकारी के अनुसार, अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबियत खराब होने का हवाला देते हुए पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली और स्पष्ट किया कि यह राहत केवल उनकी मां की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए…
रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज हॉस्टल में रविवार रात गुंडों ने जमकर उत्पात मचाया। उमादास मुखर्जी हॉस्टल नंबर 3 में 30-40 हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर छात्रों पर बेरहमी से हमला किया। डंडे, हॉकी स्टिक, रॉड और तलवारों से लैस हमलावरों ने 7-8 छात्रों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद हॉस्टल में दहशत का माहौल है। पुलिस ने 2 दिन बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार बदमाशों की तलाश जारी है। रायपुर कोर्ट का EOW/ACB पर बड़ा एक्शन: कोल घोटाले में झूठे बयान गढ़ने का आरोप, निदेशक सहित अधिकारियों को नोटिस पुलिस के…
रायपुर। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन द्वारा दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए रायपुर कोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। देवांगन ने कोर्ट में गंभीर आरोप लगाया कि EOW/ACB गलत तरीके से CrPC की धारा 164 और BNSS की धारा 183 के तहत बयान दर्ज करवाकर कथित कोल घोटाले और अन्य मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ झूठे बयान गढ़ रही है। इस मामले ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा दी है। भूपेश बघेल का तीखा हमला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने सरकार से कड़े सवाल पूछे और जांच की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया, जिसमें अन्य उम्मीदवारों और PSC अधिकारियों की भूमिका का ब्योरा मांगा गया है। जांच में देरी, उम्मीदवार परेशान हाईकोर्ट ने सवाल उठाया कि CG-PSC 2021 में हुई गड़बड़ी की जांच अब तक अधूरी क्यों है? कोर्ट…
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार, इसके 88प्रतिशत सदस्य देशों – 194 देशों में से 170 – में पारंपरिक चिकित्सा का प्रचलन है।विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले देशों में, यह चिकित्सा प्रणालीअपने सुलभ और किफायती सेवा के कारणअरबों लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा का प्राथमिक रूप बनी हुई है। तथापि, इसका महत्व उपचार से आगे बढ़कर जैव विविधता संरक्षण, पोषण सुरक्षा और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने तक विस्तृत है। मोदी का हनुमान क्षण : बाधाओं से भरी दुनिया में भारत की लंबी छलांग व्यापारिक रुझान दिखाते हैं कि लोग इसे तेजी से अपना रहे…
हरदीप एस. पुरी जब पूरे भारत में दीप जलते हैं, तो रामायण का एक अमर दृश्य आज के समय से संवाद करता है। हनुमान जी अपने बल पर संदेह करते हुए सागर के किनारे खड़े हैं, जब तक कि जाम्बवंत उन्हें यह याद नहीं दिलाते कि वह ताकत तो पहले से ही उनके भीतर है। उसके बाद जो छलांग लगती है, वह कोई चमत्कार नहीं बल्कि आत्मविश्वास का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही आत्मविश्वास भारत की अर्थव्यवस्था में जगाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि भारत अपनी भीतरी शक्ति के सहारे वैश्विक चुनौतियों को पार कर सके। जैसे-जैसे दुनिया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस (15 अक्टूबर 2025) के अवसर पर आज जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। एसी स्लीपर बस बनी मौत का फंदा, 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत जनता से मुलाकात के बाद डॉ. सिंह दोपहर 12:00 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों के साथ अपना जन्मदिवस मनाएंगे।
Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर दोपहर करीब 3:30 बजे एक चलती एसी स्लीपर बस में आग (Jaisalmer Bus Fire) लगने से 20 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में कुल 57 यात्री सवार थे। यह निजी बस जैसलमेर से जोधपुर की ओर जा रही थी। चलती बस में मचा हाहाकार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलते ही अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर…
Dhanteras Gold Muhurat: धनतेरस का दिन दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन किया गया खरीदारी शुभ फल देती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 32 लाख परिवारों पर राशन की मार! सरकार ने रद्द किए राशन कार्ड, E-KYC नहीं तो अनाज बंद धनतेरस में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त धनतेरस के दिन सोना,…
जशपुर। जिले के पत्थलगांव में प्रेम के नाम पर धोखे का घिनौना मामला सामने आया। 22 वर्षीय अमन लकड़ा ने 20 साल की युवती को शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। धोखे की शुरुआत 2024 में एक शादी समारोह में पीड़िता की मुलाकात अमन लकड़ा से हुई। शादी का वादा कर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला 14 सितंबर 2025 तक चला। विवाह के लिए दबाव डालने पर अमन ने इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज की।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.