Author: पंकज विश्वकर्मा

लोकेश्वर सिन्हा कांकेर : जिले में ठगों ने कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की। आरोपी ने खुद को CRPF अधिकारी संतोष कुमार बताकर लोगों से लाखों रुपये के फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम पर ठगी का प्रयास किया। ठग ने कलेक्टर के नाम से फ्रॉड मैसेज भेजकर लोगों को झांसे में लेने की कोशिश की, लेकिन सतर्क लोगों ने सीधे कलेक्टर से संपर्क किया। जांच में पता चला कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल को मामले की सूचना दी। फिलहाल ठग की…

Read More

RNN ब्यूरो रिपोर्ट रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आदिवासी युवक रामचंद मरकाम ने न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सलाह मांगी है। उसने पूछा है कि जब उसकी शिकायत पर 1 साल 8 महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जबकि गैर-आदिवासी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है, तो वह क्या करे — आत्महत्या या मर्डर? युवक का आरोप है कि कुछ सामान्य वर्ग के लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया और पुलिस उनके पक्ष में खड़ी है। उसने पुलिस, एसपी और प्रशासनिक अधिकारियों से कई…

Read More

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को अलीपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। मैथिली ठाकुर केवल एक दिन पहले (14 अक्तूबर 2025) BJP में शामिल हुई थीं। ऑपरेशन निश्चय: गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 6.734 किलो गांजा जप्त इस लिस्ट में कई पुराने विधायकों के टिकट कटे हैं और पार्टी ने कई नए चेहरों पर दांव लगाया है। उदाहरण के तौर पर: बाढ़: ज्ञानेंद्र ज्ञानू को टिकट, पहले विधायक का टिकट कटा…

Read More

रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास पुलिस ने दो आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 6 किलो 734 ग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 70,000/- रुपये बताई गई है। गोंड शिक्षकों के जानबूझकर तबादले पर उग्र विरोध, आर एन ध्रुव ने आंदोलन की चेतावनी दी इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने भाग लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 633/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया…

Read More

रायपुर : छ ग स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर आदेश नवा रायपुर दिनांक 08/10/2025 क्रमांक ESTB -102(3)/449/2025/ 20 तीन द्वारा कबीरधाम जिले के आदिवासी समाज के 10 शिक्षकों का जिले एवं जिले के बाहर शिक्षण सत्र के मध्य ,नियम के विपरीत दुर्भावना वश स्थानांतरण किया गया है l सभी स्थानांतरित शिक्षक छ ग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला इकाई कबीरधाम के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी है l शराब घोटाला: चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, दिवाली जेल में ही मनानी पड़ेगी वे सभी शिक्षक अपने विद्यालय में पूरी निष्ठा एवं…

Read More

CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ा झटका लगा है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एसीबी-ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने चैतन्य को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। अब वे 29 अक्टूबर तक सलाखों के पीछे रहेंगे, यानी इस बार उनकी दिवाली जेल में ही मनेगी। जन्मदिन पर हुई थी गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन पर 18 जुलाई को भिलाई स्थित…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय कैम्पा मिशन भारत सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेसेस पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। Chhattisgarh : नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव- तीन दिन बढ़ी आवेदन की डेडलाइन छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में वन विज्ञान केन्द्र शुरू होगा। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर…

Read More

रायपुर : राज्य के नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवनेदन करने की तिथि तीन दिन बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी अब 17 अक्टूबर शाम पांच बजे तक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन भर सकेंगे। नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष ने इस बारे में सूचना भी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की गोवर्धन पूजा की छुट्टी= 21 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और बैंक इस वर्ष 2025 में काउंसलिंग के जरिए बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग, और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साईकियाट्रिक नर्सिंग…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और शासकीय संस्थान बंद रहेंगे। यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है। सुकमा में माओवादियों को बड़ा झटका, 27 नक्सली ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों की कारगुज़ारी रंग लाई इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रदेशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। अब लोगों को लगातार दो दिन तक त्योहार की छुट्टी का लाभ मिलेगा। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत…

Read More

सुकमा: छत्तीसगढ़ के लाल आतंक को जड़ से मिटाने की दिशा में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई लगातार सफल हो रही है। बुधवार को सुकमा जिले में कुल 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इनमें 2 हार्डकोर नक्सली और 10 महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में पीएलजीए बटालियन नंबर-1 के दो कुख्यात हार्डकोर नक्सली, एक सीवायसीएम सदस्य, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन के सदस्य शामिल हैं। इन नक्सलियों पर कुल 50 लाख रुपये के इनाम घोषित थे। सरेंडर करने वालों में कुछ प्रमुख नाम और इनाम राशि इस प्रकार हैं:…

Read More