Author: पंकज विश्वकर्मा
Chhath Puja Day 2: छठ पूजा का पावन महापर्व 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ आरंभ हो चुका है। आज दूसरा दिन है, जिसे खरना कहा जाता है। छठ व्रत में खरना का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यही दिन अगले दो दिनों के निर्जला उपवास की शुरुआत का आधार होता है। यह भी पढ़े :- राज्य में हर जिले तक पहुंचेगी उन्नत स्वास्थ्य सुविधा – मुख्यमंत्री साय ‘खरना’ शब्द का अर्थ है — शुद्धता। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जल व्रत रखते हैं और शाम को छठी मैया को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। माना जाता है…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। अबूझमाड़ में फूड प्वाइजनिंग से 5 की मौत, सांसद कश्यप ने माओवादी और पूर्व सत्ताधारी जिम्मेदार ठहराए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश-विदेश के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर नई दिशा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा…
नारायणपुर/बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग के चलते 5 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग बीमार हैं। यह घटना डूंगा गांव के घोट पारा में 14 अक्टूबर को हुई तेरहवीं के कार्यक्रम में दूषित खाना खाने के बाद सामने आई। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बच्चों संग किया भोजन, रामकृष्ण मिशन आश्रम में की पूजा-अर्चना मृतकों में दो माह की बच्ची, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) शामिल हैं। प्रभावित ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और वे गांव में ही सिरहा गुनिया से इलाज करवा रहे थे। जगदलपुर में…
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान कच्चापाल स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने आश्रम के प्राचार्य स्वामी वसुदानंद से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और आश्रम में संचालित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार -एक फरार, 27 लाख की चोरी का खुलासा इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने आश्रम में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। बच्चों से रोचक बातचीत में उन्होंने उनके प्रश्नों के त्वरित और सटीक उत्तर सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की। शर्मा…
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले की पुलिस ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 96 मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और वाहन सहित कुल 27 लाख 42 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग: केदार बोले- कांग्रेस दे रही भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग, बैज का पलटवार- BJP कैंपों में होता है नाच-गाना यह कार्रवाई थाना देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र में दर्ज कुल चार चोरी के मामलों में की गई। गिरोह के सदस्य ओडिशा के नवरंगपुर और रायपुर जिले के रहने वाले हैं।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। लोककला पंडवानी छत्तीसगढ़ की आत्मा, इसे सहेजना हमारी जिम्मेदारी : CM साय भाजपा के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अभियान दरअसल “भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग” देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि “आधे से ज्यादा कांग्रेसी नेता जेल में हैं, टिकटों की खरीद-फरोख्त का खुला खेल चल रहा है।” इसके जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि…
रायपुर : पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है। पंडवानी आज हमारी लोक चेतना, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के…
IND vs AUS 3rd ODI : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AUS 3rd ODI) का आखिरी मुकाबला 9 विकेट से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले भारत को गेंदबाजी करने का न्योता दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 46.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर ऑलआउट कर दिया। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, संचालक और ग्राहक गिरफ्तार RO-KO का कमाल रोहित शर्मा ने 105 गेंदों में 121 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 56 गेंदों में 74 रन…
रायपुर । दुर्ग शहर में स्पा सेंटर के जरिए चल रहे संगठित देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए सुपेला चौकी पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान लोरेंजो स्पा और ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालक, मैनेजर और ग्राहकों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। रायपुर में नवविवाहिता सुसाइड मामला: पति समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्मृतिनगर जुनवानी स्थित इन स्पा सेंटरों में मसाज के बहाने देह व्यापार कराया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCW) पद्मश्री तंवर और उप पुलिस अधीक्षक…
रायपुर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में हाल ही में हुई फ़ूड पॉइजनिंग से 5 बच्चों की मौत को लेकर सरकार पर सख्त हमला बोला है। बैज ने कहा कि बच्चों को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से उनकी जान गई। रायपुर में नवविवाहिता सुसाइड मामला: पति समेत चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बैज ने आरोप लगाया कि अबूझमाड़ में बच्चों के ज्यादा तकलीफ होने पर आसपास के अस्पतालों में कोई पर्याप्त सुविधा नहीं थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर उचित इलाज उपलब्ध होता, तो इन 5 मासूमों…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.