Author: पंकज विश्वकर्मा

कांकेर। बस्तर अंचल में आज एक बार फिर सरकार की “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल ने बड़ी कामयाबी दर्ज की है। कांकेर ज़िले में रविवार को 21 नक्सलियों ने अपने 18 आधुनिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी/किसकोडो एरिया कमेटी से जुड़े थे। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश, 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 सक्रिय पार्टी सदस्य शामिल हैं। इन 21 नक्सलियों में 13 महिलाएं और 8 पुरुष हैं, जिन्होंने हिंसा और…

Read More

पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक) छत्तीसगढ़/रायपुर : साय सरकार ने तीन दिन पूर्व 7 आई.पी.एस अधिकारियों के तबादले किए थे। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों ( एस.पी ) को हटाया गया था और उन जिलों में नये पुलिस अधीक्षकों ( एस.पी ) को भेजा गया था। कारण कुछ प्रशासनिक और कुछ राजनैतिक थें। पंकज चंद्रा को कोंडागांव, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति, रत्ना सिंह को एम.सी.बी, और अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का पुलिस अधीक्षक (एस.पी) नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़े – रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ी गई, पुलिस जांच में जुटी विश्वस्त…

Read More

गरियाबंद। वन्यजीवों और मानव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद जिले के जंगलों में तकनीक की नई पहल शुरू की जा रही है। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के उपनिदेशक वरुण जैन ने एक नया “एआई कैमरा एप” तैयार कराया है, जो जंगलों और मानव आवासीय क्षेत्रों के बीच होने वाली टकराव की घटनाओं को रोकने में मदद करेगा। रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ी गई, पुलिस जांच में जुटी यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरा सिस्टम हाथी, तेंदुआ, भालू जैसे जंगली जानवरों की पहचान कुछ ही सेकंड में कर सकता है। जैसे ही कैमरा किसी खतरनाक जानवर को…

Read More

रायपुर। वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि शख्स ने दीवार में स्थापित प्रतिमा को जबरन उखाड़ने की कोशिश की, जिससे मूर्ति टूट गई। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। छत्तीसगढ़ में करंट तार से महिला की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में जंगल में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत वन्य प्राणियों का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से हुई। गरियाबंद में भाजपा नेताओं ने चाय दुकान में सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’ जानकारी के अनुसार, जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शनिवार को कुछ ग्रामीण जंगल…

Read More

गरियाबंद। आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 127वें एपिसोड का प्रसारण जिलेभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चाय दुकान में आम जनता के बीच बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती और रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। सलमान खान आतंकवादी घोषित, सरकार ने जारी किया…

Read More

सऊदी अरब में एक शो के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था जिससे भारत का पड़ोसी मुल्क बिलबिला गया. इस बयान से पाकिस्तान इतना भड़क गया कि शहबाज सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सलमान के फैंस गुस्से में हैं और पाकिस्तान पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में शामिल कर उन्हें आतंकवादी…

Read More

रायपुर/ नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सुरक्षा, विकास और पुनर्वास की अपनी एक समन्वित शैली के ज़रिए देश की नक्सल विरोधी रणनीति में एक बुनियादी बदलाव लाया है। नक्सली हिंसा को लेकर पहले अपनाये जाने वाले ढुलमुल तौर तरीके को त्याग कर केंद्र सरकार ने अब बातचीत, सुरक्षा और समन्वय की एकीकृत नीति अपनायी है, जिसका लक्ष्य मार्च 2026 तक देश के सभी नक्सल प्रभावित जिलों को नक्सल मुक्त बनाना है। यह तरीका कानून क्रियान्वन की कार्यदक्षता, क्षमता निर्माण और सामाजिक समन्वय पर बराबर ध्यान। छत्तीसगढ़ की 9 दवाएं फेल, 1 नकली – CDSCO रिपोर्ट में खुलासा मुख्य बिंदु 1…

Read More

रायपुर। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की 9 दवाएं अमानक (NSQ) और 1 दवा नकली (Spurious) पाई गई है। देशभर से जांचे गए 112 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जबकि 1 दवा नकली पाई गई है। राज्योत्सव 2025: अब सिर्फ एक दिन के लिए रायपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नई विधानसभा और अटल प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण छत्तीसगढ़ में जो दवाएं फेल पाई गईं, उनमें कृमि नाशक एल्बेंडाजोल, दर्द निवारक पैरासिटामॉल, एंटीबायोटिक एमोक्सिलीन, और फंगल इन्फेक्शन की क्रीम शामिल हैं। ⚠️ एल्बेंडाजोल के चार बैच फेल रिपोर्ट के अनुसार, एल्बेंडाजोल टैबलेट के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब केवल एक दिन के लिए रायपुर आएंगे। पहले उनका दो दिवसीय प्रवास तय था, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम को घटाकर एक दिन कर दिया गया है। यह भी पढ़े :- आज है छठ पूजा का खरना, जानें पूजन विधि और नियम जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर को सुबह 7:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सुबह 9:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर आगमन के बाद वे नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल जाएंगे, जहां वे बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे ब्रह्माकुमारी…

Read More