Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर : युवा अपने लिए दिशा निर्धारित करें, मंजिल निर्धारित कर खुद को सीमाओं में न बांधे। उड़ने के लिए सारा आकाश खुला है। अपने जीवन और करियर में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने का प्रयास करें। बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को ही सफलता मिलती है। यह भी पढ़े :- CGPSC भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, चार आरोपियों को जमानत – CBI जांच में आया था नाम उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अंतर-महाविद्यालयीन युवा उत्सव का शुभारंभ करते हुए ये बातें कहीं। 29…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को देश की सर्वोच्च अदालत ने जमानत दे दी है। डी-फार्मेसी की छात्रा ने होस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कॉलेज सन्नाटा जिन आरोपियों को जमानत मिली है, उनमें साहिल सोनवानी, नितेश सोनवानी, शशांक गोयल और भूमिका कटियार शामिल हैं। यह राहत सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस प्रसन वारले की दो-न्यायाधीशीय पीठ ने दी है। गौरतलब है कि कथित CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़ा विवाद खड़ा हुआ…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डी-फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी कोशले ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव कमरे के अंदर लटका मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रायपुर में उबाल: अग्रवाल समाज सड़कों पर, अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग – महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री स्थित गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल की है। मृतका लोहरसी सोन निवासी बताई जा रही है, जो सान्दीपनि कॉलेज में डी-फार्मेसी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भड़काने वाला बयान बड़े विवाद में बदल गया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज का जबरदस्त विरोध भड़क उठा है। यह भी पढ़े :- ACB-EOW का ताबड़तोड़ एक्शन: 12 ठिकानों पर छापे, DMF घोटाले से जुड़ी फाइलें बरामद बयान के विरोध में रायपुर में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में अग्रवाल समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली थाना का घेराव करते हुए अमित…
Chhattisgarh ACB EOW Raid : भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुए बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास निधि) घोटाले की जांच तेज हो गई है। बुधवार सुबह ACB-EOW की टीम ने प्रदेशभर में 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी ( Chhattisgarh ACB EOW Raid) की। रायपुर में 5, दुर्ग में 2, राजनांदगांव में 4 और कुरूद में 1 स्थान पर दबिश दी गई है। यह भी पढ़े :- राजनांदगांव में acb की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर एक साथ छापा यह कार्रवाई ( Chhattisgarh ACB EOW Raid) घोटाले से जुड़े ठेकेदारों, सप्लायरों और खनन कारोबारियों के परिसरों में की गई। राजधानी…
राजनांदगांव: आज बुधवार सुबह acb की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि रायपुर से लगभग 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार acb की यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल मच गई और सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग…
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के तहत छत्तीसगढ़ में मतदाता सूचियों के अद्यतन और सुधार की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने 28 अक्टूबर 2025 को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता की और बाद में विभिन्न मीडिया संस्थानों से संवाद किया। राजनीतिक दलों को दी गई विस्तृत जानकारी यह बैठक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें राज्य के प्रमुख राजनीतिक- दलों भारतीय जनता…
Devuthani Ekadashi 2025 : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। यही कारण है कि इस दिन को देवप्रबोधन एकादशी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर 2025, शनिवार को रखा जाएगा। क्यों कहा जाता है देवउठनी एकादशी को शुभ आरंभ का प्रतीक? पौराणिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक के चार महीनों की अवधि को…
पंकज विश्वकर्मा (समाचार संपादक ) रायपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के विद्वान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने आज भारत माला प्रोजेक्ट घोटाले (Bharat Mala Project Scam) से जुड़े सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारीयों की अंतरिम जमानत खारिज कर दी है। अंतरिम जमानत के खारिज होने से सभी 8 आरोपियों के ऊपर अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। यह भी पढ़े :- रामचंद्र स्वामी ट्रस्ट और जैतूसाव मठ पर भ्रष्ट राजनेताओं और भूमाफियाओं का कब्जा, चल-अचल संपत्ति का कर रहे फर्जीवाड़ा… पिछले दिनों ई.ओ.डब्लू. और ए.सी.बी ने रायपुर जिला न्यायालय में भारत माला प्रोजेक्ट घोटाले (Bharat Mala Project Scam) में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अमित बघेल ने अपने एक वीडियो बयान में महाराजा अग्रसेन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद अग्रवाल समाज ने पूरे प्रदेश में विरोध शुरू कर दिया है। बघेल के बयान से बढ़ा विवाद अमित बघेल ने कहा कि- “पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्तियां क्यों नहीं टूटती हैं? कौन है अग्रसेन महाराज…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.